Posts

Showing posts with the label NuclearPowerPlants

भारत सरकार ने नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों (Nuclear Power Plants) के लिए मंजूरी दी

Image
First Published: April 9, 2022 | Last Updated:April 9, 2022 भारत सरकार द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पांच नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी (in-principle approval) दी गई है। मुख्य बिंदु  केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने 10 स्वदेशी रूप से निर्मित 700 मेगावाट Pressurized Heavy Water Reactors (PHWRs) के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी भी प्रदान की है जिन्हें फ्लीट मोड में स्थापित किया जायेगा। 2031 तक, देश की परमाणु क्षमता 22,480 मेगा वाट तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में रिएक्टर वर्तमान में, देश में 22 रिएक्टर कार्यरत हैं जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है। जनवरी 2021 में, 700 मेगा वाट उर्जा उत्पन्न करने वाले एक रिएक्टर KAPP-3 को ग्रिड से जोड़ा गया है। इसके अलावा, वर्तमान में 10 रिएक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वे पूरा होने के बाद कुल 8,000 मेगावाट की क्षमता जोड़ेंगे। परमाणु ईंधन की खरीद स्वदेशी रूप से खनन किए गए यूरेनियम के उपयोग के माध्...