Posts

Showing posts with the label PratapSinghBajwa

अमरिंदर सिंह राजा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नेता बने

Image
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. चंडीगढ़: कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया. पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है. यह भी पढ़ें चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं. वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.  कुछ सप्ताह पहले तक राज्यसभा सदस्य रहे बाजवा पंजाब की कादियान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं. हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमे...

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, असेंबली चुनावों से पहले दो विधायक BJP में शामिल

Image
Punjab Elections 2022: फतेह सिंह बाजवा कादियां से कांग्रेस विधायक हैं और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं. नई दिल्ली: पंजाब में विधान सभा चुनावों (Punjab Assembly Elections 2022)  से पहले सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उसके दो विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनमें से एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई फतेह जंग सिंह बाजवा (Fateh Singh Bajwa) हैं. फतेह सिंह बाजवा कादियां से विधायक हैं. अब इस निर्वाचन क्षेत्र में दोनों भाइयों के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है. प्रताप बाजवा कथित तौर पर यहां से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं. यह भी पढ़ें हाल ही में एक रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह बाजवा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि, उस घोषणा के तुरंत बाद, प्रताप सिंह बाजवा ने भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी भी उसी सीट पर दिलचस्पी है. सूत्रों का कहना है कि यह अनुमान लगाते हुए कि वह अपने बड़े भाई से चुनावी रेस हार सकते हैं, फतेह जंग बाजवा ने बीजेपी में शामिल होने का विकल्प चुना है. पंजाब ...