Posts

Showing posts with the label Shopianencounter

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Image
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया गया. (फाइल फोटो) श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Terrorist Killed)  गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.  यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था. पुलवामा हमले की बरसी : नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन, कहा- उनका बलिदान देश नहीं भूलेग बता दें कि एनआईए ने बुधवार को दो मामलों के संबंध में जम्मू-कश्मीर में करीब दर्जनभर स्थानों पर छापेमारी की थी. पहला मामला आईईडी बरामद होने से संबंधित है जबकि दूसरा ...

जम्मू-कश्मीर : शोपियां एनकाउंटर में शहीद हुए सेना के दो जवान, एक आतंकी भी ढेर

Image
शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद (प्रतीकात्मक फोटो). शोपियां: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Terrorist Killed)  गया. वहीं इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए. यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में सुबह-सुबह हुई. मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है.  यह भी पढ़ें पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैनपोरा के चेरमार्ग में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के तुरंत बाद वहां पहुंचे एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया हुआ था. जैसे ही सुरक्षाबलों का दल संदिग्ध स्थान के नजदीक पहुंचा तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. वहीं आतंकियों के साथ गोलाबारी में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही संतोष यादव रोमित तानाजी चौहान शहीद हो गए. #ShopianEncounterUpdate : 01 #terrorist killed. Search going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/jGWjW5YgEA...