Posts

Showing posts with the label ISROsfirstlaunchmissionof2022

ISRO ने रडार इमेजिंग सैटेलाइट किया लॉन्‍च, साल 2022 के पहले मिशन में दो अन्‍य उपग्रह भी शामिल

Image
रडार इमेजिंग सैटेलाइट को उच्च गुणवत्ता वाली तस्‍वीरें उपलब्‍ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है. नई दिल्‍ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) के 2022 के पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत पीएसएलवी-सी 52 के जरिये धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को लॉन्‍च किया गया. इसके लिए रविवार सुबह 25 घंटे की उलटी गिनती शुरू हुई थी. आज सुबह दो छोटे उपग्रहों के साथ ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (Polar Satellite Launch Vehicle) लॉन्च किया गया. ईओएस-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट' (Radar Imaging Satellite) है. ईओएस-04 को कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. EOS-04 का वजन 1,710 किलोग्राम है. India's Polar Satellite Launch Vehicle PSLV-C52 injected Earth Observation Satellite EOS-04, into an intended sun synchronous polar orbit of 529 km altitude at 06:17 hours IST on February 14, 2022 from Satish Dhawan Space Centre,...