Posts

Showing posts with the label MLCElectionNewsUpdates

यूपी MLC चुनाव में दो सपा उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया आरोप

Image
अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर) लखनऊ/एटा: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्‍तर प्रदेश विधानपरिषद के निर्वाचन में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान एक निर्दलीय के अलावा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उदयवीर सिंह और राकेश यादव के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. अधिकारियों ने बताया कि तीनों के नामांकन पत्र में कुछ खामियां थीं और निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने उन्हें खारिज कर दिया. यह भी पढ़ें समाजवादी पार्टी ने मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से उदयवीर सिंह और राकेश यादव को मैदान में उतारा था. उनके पर्चा रद्द होने से दोनों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो जाएगा. बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर क्रमश: आशीष यादव और ओमप्रकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया है ज...