Posts

Showing posts with the label Tianwen1

मंगल ग्रह के ऊपर से खींचीं सेल्‍फी, चीन के मार्स ऑर्बिटर ने किया कमाल

Image
चीन के पहले इंडिपेंडेंट इंटरप्लेनेटरी मिशन ‘तियानवेन -1' (Tianwen-1) ने नए साल का पहला सरप्राइज दिया है। इस आर्बिटर ने मंगल ग्रह के नॉर्थ पोल के उपर से बेहतरीन सेल्‍फी ली हैं। इन इमेज में मिशन से जुड़े सोलर एंटीना के अलावा आर्बिटर के एक हिस्‍से का क्‍लोजअप शॉट नजर आता है। इसने मंगल ग्रह की उत्तरी आइस कैप को भी दिखाया है। इन बेहतरीन तस्‍वीरों को क्लिक करने के लिए तियानवेन -1 ने एक छोटे कैमरा को मंगल ग्रह के उपर हवा में उड़ाया। कैमरे ने Wi-Fi के जरिए फोटोज को ऑर्बिटर में भेजा और इस तरह ये इमेज हासिल हुईं। तियानवेन-1 ने मई 2021 में उसके जूरोंग रोवर (Zhurong rover) को मंगल ग्रह पर उतारने में मदद की थी।  इन तस्‍वीरों में मंगल की परिक्रमा करने वाला स्‍पेसक्राफ्ट भी दिखाई देता है। वे ऑर्बिटर की गोल्‍डन बॉडी को दिखाते हैं। तस्‍वीरों में इसके सिल्वर हाई-गेन एंटीना भी दिखाई देते हैं, जो कम्‍युनिकेशन के लिए इस्‍तेमाल किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने सभी को अपनी ओर खींचा है, इनमें मंगल ग्रह पर अपने मिशन भेज रहीं अंतरिक्ष एजेंसियां और रिसर्च में जुटे लोग भी शामिल हैं।    तियानवे...

ज़ियुआन1 02E : चीन का नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह

Image
First Published: December 29, 2021 | Last Updated:December 29, 2021 27 दिसंबर, 2021 को चीन द्वारा “ज़ियुआन-1 02E” नामक एक नया चीनी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया। मुख्य बिंदु  इस उपग्रह को प्राकृतिक संसाधनों की खोज के लिए लॉन्च किया गया। इसने एक छोटा उपग्रह भी लॉन्च किया, जिसका इस्तेमाल बीजिंग के स्कूल में भूगोल पढ़ाने के लिए किया जाएगा। दोनों उपग्रहों को लांग मार्च 4C रॉकेट की सहायता से लांच किया गया। ज़ियुआन-1 02E ज़ियुआन-1 02E नामक उपग्रह को एक हाई-रिज़ॉल्यूशन इन्फ्रारेड कैमरा, इन्फ्रारेड कैमरा और एक बहु-स्पेक्ट्रम इमेजर से लैस किया गया है। इस उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में आठ साल के जीवनकाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाने के लिए हाई रिज़ॉल्यूशन में पृथ्वी की सतह का मानचित्रण करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इस उपग्रह से प्राप्त डेटा का उपयोग पर्यावरणीय आपदाओं के प्रति सचेत करने और पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए किया जाएगा। पृष्ठभूमि ज़ियुआन-1 02E उपग्रह पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों की श्रृंख...