Posts

Showing posts with the label Cup

BYJU’s बना FIFA World Cup 2022 का प्रायोजक

Image
First Published: March 25, 2022 | Last Updated:March 25, 2022 भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूज़ (Byju’s) को 24 मार्च को फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में घोषित किया गया। मुख्य बिंदु इसके साथ ही बायजूज़ (Byju’s) फीफा विश्व कप से जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। अब, बायजूज़ फीफा विश्व कप के चिह्न, प्रतीक और संपत्ति का उपयोग करने में सक्षम होगा ताकि अद्वितीय प्रचार तैयार किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायजूज एक बहुआयामी सक्रियण योजना (multifaceted activation plan) के तहत युवा प्रशंसकों के लिए आकर्षक शैक्षिक सामग्री बनाने की भी योजना बना रहा है। फुटबॉल विश्व कप 2022 फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन क़तर में किया जायेगा। यह टूर्नामेंट 21 नवम्बर, 2022 से 18 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। यह ऐसा पहला फुटबॉल विश्व कप है जिसका आयोजन अरब जगत में हो रहा है। यह एशियाई में आयोजित होने वाला दूसरा फुटबॉल विश्व कप है, पहली बार एशिया में जापान और कोरिया ने वर्ष 2000 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट म...

भारत ISSF World Cup 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा

Image
First Published: March 11, 2022 | Last Updated:March 11, 2022 अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप 2022 का आयोजन मिस्र के काहिरा में 26 फरवरी से 8 मार्च, 2022 तक किया गया। मुख्य  बिंदु  कुल सात पदकों के साथ भारतीय टीम ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। नॉर्वे ने छह पदक जीते, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं, और यह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा। काहिरा विश्व कप में 60 देशों के 500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में 22 देशों ने मेडल जीते। भारत का प्रदर्शन पहला स्वर्ण पदक सौरभ चौधरी ने जीता था। उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को 16-6 के स्कोर से हराया। ISSF विश्व कप के आखिरी इवेंट में अनीश भानवाला और रिदम सांगवान ने थाईलैंड के खिलाफ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम मैच में स्वर्ण पदक जीता। अनीश भानवाला, गुरप्रीत सिंह और भावेश शेखावत की भारतीय तिकड़ी ने जर्मन...