Punjab Election : CM चन्नी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज, मियाद खत्म होने के बाद भी कर रहे थे प्रचार
मानसा: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच मानसा पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत हल्का मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार की मियाद खत्म हो गई थी. लेकिन चन्नी मानसा में छह बजे के बाद भी बाजारों में शुभदीप सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करते दिखे. मानसा के रिटर्निंग अफसर को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे. इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी वहां से जा चुके थे. रिटर्निंग अफसर मानसा ने कहा कि वे लोगों से जानकारी ले रहे हैं. यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर तरफ बहुत बड़ा रुझान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं अब मानसा आया हूं और बेशक थोड़ा लेट हो गया. इस कारण मैं लोगों को मिल नहीं सका और उनसे माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक होनहार नौजवान हैं और मैं सभी लोगों को अपील करता हूं कि वे सिद्दू मूसेवाला को चुनें. क्योंकि इन्हें चुनने के स...