'दंगे रोकने हैं तो BJP मुख्यालय और अमित शाह के घर पर चलाओ बुलडोजर' : AAP नेता संजय सिंह
नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बुलडोजर से की गई कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने NDTV से बातचीत की. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पूरे देश में बीजेपी दंगे करवा रही है. पूरे देश का माहौल ये लोग खराब कर रहे हैं. 2020 में अमित शाह ने दिल्ली में दंगे करवाए. अब 2022 में दंगे करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "ये दंगे-फसाद, नफरत फैलाने वाले लोग हैं. अगर देश के अंदर दंगे रोकना है, तो सबसे पहले बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाओ, अगर दंगे रोकना है, तो 2020 और 2022 में दंगे करवाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बुलडोजर चलाओ. फिर देखना दंगे रूक जाएंगे अपने आप." यह भी पढ़ें आप नेता ने आगे कहा कि, "आप बुलडोजर से कार्रवाई की बात करते हैं? मैं पूछता हूं कि 15 साल से नॉर्थ एमसीडी में कौन बैठा है? नॉर्थ एमसीडी में बीजेपी के मेयर, इनके पार्षद करोड़ों रुपये के रिश्वत खाते हैं, और खुद ही अतिक्रमण करवाते हैं. अब दंगे कराकर बुलडोजर चलाने का ड्रामा कर रहे हैं." संजय सिंह ने कहा कि, "बीजेपी ने बांग्लादेशियों को अलग-अलग जगहों पर बसाकर पिछले ...