Coronavirus India Updates: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो. Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई. संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई. कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं. देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,40,795 हो गई. इसके अलावा 17 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 39,936 तक पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. ...