लता मंगेशकर के सम्मान में BJP ने टाली यूपी में घोषणा पत्र की लॉन्चिंग, कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ में बीजेपी नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा. लखनऊ: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद BJP ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज अपने चुनावी घोषणा पत्र (Election Manifesto) की लॉन्चिंग टाल दी है. मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. 33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें पार्टी ने कहा है कि बाद में उत्तर प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी. पहले चरण का विधानसभा च...