अंतरिक्ष में Boeing की पहली उड़ान, गड़बड़ी के बावजूद स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च
तीन साल की देरी के बाद आखिरकार बोइंग (Boeing) का स्टारलाइनर (Starliner) स्पेसक्राफ्ट लॉन्च हो गया है। यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) के एटलस V रॉकेट पर इस स्पेसक्राफ्ट को भारतीय समय के मुताबिक तड़के करीब साढ़े 4 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया। यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के रास्ते पर है। सब कुछ योजना के मुताबिक होता है तो Starliner शुक्रवार शाम को ISS के साथ डॉक करेगा। यह करीब चार से पांच दिन वहां रहेगा। इस मिशन के जरिए बोइंग यह बताना चाहती है कि उसका स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए तैयार है। अमेरिकी एयरोस्पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करके स्पेस सेक्टर में अपनी प्रतिष्ठा को बेहतर बनाना चाहती है। यह लॉन्च काफी वक्त से पेंडिंग था, जिसका फायदा एलन मस्क के स्पेस वेंचर स्पेसएक्स को हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग और नासा के लिए यह लॉन्च बड़ी कामयाबी है। एटलस वी रॉकेट से अलग होने के बाद स्टारलाइनर ने खुद को ऑ...