Posts

Showing posts with the label mahipalpur

दिल्ली : महिपालपुर के होटल में मृत मिली युवती के फरार आरोपी प्रेमी ने खोला हत्या का राज

Image
दिल्ली पुलिस टीम ने आरोपी शिवम चौहान को यूपी के मितरौली के पास से गिरफ्तार किया है नई दिल्ली: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के प्रेमिका से 4 साल से संबंध थे. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा के मुताबिक 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे होटल लक रेजीडेंसी के एक कमरे में लड़की के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो होटल के कमरे में एक लड़की का शव बरामद हुआ और जिस लड़के के साथ वह कमरे में रह रही थी, वह गायब था. मृतक की पहचान दिल्ली के किशनगढ़ की रहने वाली सोनिया (बदला हुआ नाम) के तौर पर हुई और उसके साथ रहने वाले लड़के की पहचान शिवम चौहान निवासी गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई.  यह भी पढ़ें जांच के दौरान पता चला कि शिवम के पिछले चार सालों से मृतका से संबंध थे और वो दोनों 25 फरवरी को होटल आए लेकिन शिवम 27 फरवरी को वहां से फरार हो गया. पुलिस टीम को उसका मोबाइल नंबर भी मिला लेकिन घटना के बाद से वह स्विच ऑफ था. टीम ने संदिग्ध के ठिकाने गाजियाबाद में छापेमारी की ...