"कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और इंसानियत ही हमारी ताकत", किसी से गठबंधन नहीं : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने NDTV को दिए खास इंटरव्यू में कहा है कि तीन कट्टरता ही केजरीवाल और आप की चुनावी जीत का मॉडल है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी AAP कट्टर ईमानदार, और कट्टर देशभक्त पार्टी है और उसमें इंसानियत समाया हुआ है. उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के तीन स्तंभ हैं. कट्टर ईमानदारी. हम कट्टर ईमानदार लोग हैं. बेईमानी बर्दाश्त नहीं करते, इसलिए सरकारें इतनी अच्छी चल रही है." यह भी पढ़ें आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पैसे की कभी कमी नहीं होती है. कट्टर देशभक्ति की वजह से ही हम कल्याण के काम करते हैं चाहे वो शिक्षा से संबंधित हो या स्वास्थ्य से संबन्धित या बिजली-पानी से जुड़ा मामला हो. उन्होंने कहा कि हम इसी रास्ते पर देश को आगे बढाते रहेंगे. केजरीवाल ने कहा कि कट्टर देशभक्ति और कट्टर ईमानदारी के नाम पर किसी किस्म की राजनीति नहीं करते और तीसरा स्तंभ इंसानियत है. सब लोगों को साथ लेकर चलना है. उन्होंने कहा कि गरीब से, गरीब आदमी के लिए भी हमें काम करना है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने उनकी...