Posts

Showing posts with the label bjpnews

जिन 10 राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे ज्यादा, उनमें 8 गैर BJP शासित: BJP का दावा

Image
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गरमाई सियासत नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी दल इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि विपक्ष के शासन वाले राज्य अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को नहीं घटा रहे हैं. इसलिए वहां भाजपा शासित राज्यों के मुकाबले पेट्रोल ज्यादा महंगे मिल रहे हैं. बीजेपी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से सर्वाधिक पेट्रोल-डीजल मूल्य वाले शीर्ष राज्यों की सूची जारी की है. साथ ही दावा किया है कि सर्वाधिक पेट्रोल-डीजल मूल्य वाले शीर्ष 10 राज्यों में से 8 गैर भाजपा शासित राज्य हैं.   सर्वाधिक पेट्रोल-डीजल मूल्य वाले शीर्ष 10 राज्यों में से 8 गैर भाजपा शासित राज्य हैं। pic.twitter.com/lUjDT6JZUK — BJP (@BJP4India) April 28, 2022 यह भी पढ़ें 'ईंधन करों का 68% केंद्र लेता है, फिर भी राज्यों को दोष'... PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने की अपील को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधते हुए आ...

BJP ने नफरत की कई फैक्टरियां लगा रखी हैं : राहुल गांधी ने साधा निशाना

Image
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरियां लगा रखी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरियां लगा रखी हैं. ‘टेक फॉग' (एप) उनमें से एक है.'' यह भी पढ़ें 'आपकी चुप्पी नफरत भरी आवाजों को बढ़ाती है' : PM मोदी को IIM के छात्र और स्टाफ का खुला खत इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को भाजपा पर ‘टेक फॉग' नामक एक ऐप के माध्यम से कुछ समुदायों, महिलाओं और विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए. कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.   (हेडलाइन के अलावा,...