हमारी आकाशगंगा से आ रहा रेडियो सिग्नल, साइंटिस्ट हैरान
हमारी आकाशगंगा यानी ‘मिल्की वे' के छुपे हुए रहस्य वैज्ञानिकों समेत पूरी दुनिया को हैरान करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा से निकलने वाले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल का पता लगाया है। इस सिग्नल ने वैज्ञानिकों को आश्चर्य में डाल दिया है। उनका कहना है कि संभवत: यह सिग्नल एक सफेद बौने पल्सर से निकल रहा है। पल्सर एक रोटेटिंग (घूर्णन) न्यूट्रॉन तारा है, जिसमें नियमित अंतराल पर रेडिएशन होता है। यह कुछ मिलीसेकंड से सेकंड तक होता है। रिसर्चर्स ने इस रहस्यमयी सिग्नल को 'GLEAM-X J162759.5-523504.3' नाम दिया है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के जोनाथन काट्ज ने अपने रिसर्च पेपर में इस रहस्यमयी सिग्नल की विशेषताओं के बारे में लिखा है कि पल्सर एस्ट्रोनॉमी के शुरुआती दिनों से ही पल्सर जैसी गतिविधि दिखाने वाले एक रोटेटिंग मैग्नेटिक वाइट तारे के बारे में अटकलें लगाई जाती रही हैं। पल्सर बहुत तेजी से घूमते हैं और इस तरह से कोण बनाते हैं कि चुंबकीय ध्रुवों से रेडियो तरंगों की किरणें हर चक्कर में पृथ्वी के ऊपर से गुजरती हैं। वैज्ञानिक आश्चर्यचकित हैं कि क्या सफेद बौने स्टार्स में भी ऐसा...