दिल्ली में Covid-19 का 'R-value' 2 के पार, यानी हर पीड़ित दो और लोगों को कर रहा संक्रमित: स्टडी
कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा प्रारंभिक विश्लेषण आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कम्प्यूटेशनल मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर ने की थी. ''पीटीआई-भाषा'' को दी गई जानकारी के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का ''आर-मूल्य'' 2.1 दर्ज किया गया था. विश्लेषण में पाया गया कि वर्तमान में भारत का ''आर-मूल्य'' 1.3 है. दिल्ली में फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंची यह पूछे जाने पर कि क्या यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह दिल्ली में कोविड-19 की संभावित चौथी लहर की शुरुआत है. इस पर आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जयंत झा ने कहा कि एक और लहर की शुरुआत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया कि ''हम अभी केवल यह कह सकते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति दो अन्य लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन हमें लहर की शुरुआत की घोषणा करने के लिए थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता है. हम अभी ल...