दिल्ली में आज और कल वीकेंड कर्फ्यू, जानें- क्या खुला, क्या बंद? कहां जाने की है इजाजत? 10 बड़ी बातें
Weekend curfew in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनों तक 55 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनों का कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस दौरान दिल्लीवासी अपने-अपने घरों में ही रहेंगे. उन्हें विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाहर जाने की अनुमति नहीं है. 55 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरू हो गया जो सोमवार की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 17,335 नए मामले मिले हैं और पॉजिटिविटी रेट चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में 9 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़ते हुए 17.73% तक पहुंच गई है. 8 मई के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा नए मामले हैं जबकि 11 मई के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. इसे देखते हुए दिल्ली में सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कोरोना के तेज़ी से...