Posts

Showing posts with the label Haridwarhatespeechcase

'हेट स्पीच' नहीं महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी केस में हुई यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी: पुलिस

Image
नई दिल्ली: उत्तराखंड के  हरिद्वार (Haridwar) में पिछले महीने मुसलमानों के नरसंहार (genocide of Muslims) का आह्वान करने वाले धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) को महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है न कि हेट स्पीच मामले में. पुलिस सूत्रों ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद एनडीटीवी को ये बताया है.  यह भी पढ़ें सूत्र ने कहा कि धर्मगुरु को अभद्र भाषा मामले में भी नोटिस जारी किया गया है, साथ ही उन्हें उस मामले में भी रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस अधिकारी ने कहा, "यति नरसिंहानंद को महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया है, न कि अभी हरिद्वार के हेट स्पीच मामले में. अभी तक उस मामले में सिर्फ नोटिस ही जारी किया गया है. हालांकि, हेट स्पीच मामले में  भी रिमांड पर लिया जाएगा और इसकी प्रक्रिया जारी है. हम रिमांड अप्लीकेशन में हेट स्पीच मामले का विवरण भी शामिल करेंगे.” 'तुम सब मरोगे' : हरिद्वार हेट स्पीच मामले में पहली गिरफ्तारी पर भड़के आरोपी यति नरसिंहानंद नरसिंहानंद के खिलाफ वर्तमान महिलाओं के खिलाफ आपत्...

हरिद्वार धर्म संसद के 'हेट स्‍पीच' मामले में पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी

Image
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को रुड़की के नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया देहरादून: हरिद्वार में हाल ही में संपन्न ‘ध र्म संसद' में हुए कथित घृणा भाषण के संबंध में पुलिस ने गुरुवार को को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र रावत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि रिजवी को रुड़की के नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया. कुछ महीने पहले ही हिन्दू धर्म के साथ जितेंद्र नारायण त्यागी का नाम अपनाने वाले लखनऊ निवासी 52 वर्षीय रिजवी सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ इस मामले में नामजद एफआईआर  दर्ज की गई है. रिजवी पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख रह चुके हैं. यह भी पढ़ें हरिद्वार हेट स्‍पीच को लेकर पूछा गया सवाल तो बीजेपी नेता ने बीच में ही रोका इंटरव्‍यू... हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित ‘धर्म संसद' में हुए कथित घृणा भाषणों के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है. यह पूछे जाने पर कि क्या इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी, पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आगे की विवेच...