Posts

Showing posts with the label RIMSranchi

चारा घोटाले के 5वें मामले में भी दोषी लालू यादव को पहली रात नहीं आई नींद, रिम्‍स वार्ड में बदलते रहे करवटें

Image
रांची : Fodder scam case: चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़, 35 लाख रुपये गबन करने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की न्यायिक हिरासत में पहली रात रिम्स के पेइंग वार्ड में ठीक से नींद नहीं आई और वह पूरी रात करवटें बदलते रहे. रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव बिरसा मुंडा जेल से यहां स्थानांतरित होने के बाद भी आराम से नहीं सो सके और उनकी पूरी रात करवटें बदलते बीत गईं. उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव को पहली रात ठीक से नींद नहीं आयी लेकिन रिम्स प्रशासन उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहा है और लगभग दस माह बाद रिम्स में वापस लौटे यादव के स्वास्थ्य की नये सिरे से पूरी जांच की जा रही है जिसके लिए सात सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सक दल का गठन किया गया है. यह भी पढ़ें कोई सिर्फ प्रार्थना कर सकता है कि ऐसी संतान मिले जो.. : वंशवादी राजनीति संबंधी PM के कमेंट पर लालू यादव इससे पूर्व मंगलवार को लालू प्रसाद यादव विशेष सीबीआई अ...