Posts

Showing posts with the label Unsung

‘India’s Women Unsung Heroes’ पुस्तक जारी की गई

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, संस्कृति मंत्रालय ने स्वतंत्रता संग्राम के 75 गुमनाम नायकों पर तीन चित्रात्मक पुस्तकों का विमोचन किया। प्रमुख बिंदु इस चित्रात्मक पुस्तकों का विमोचन “अमर चित्र कथा” के सहयोग से किया गया। इस पुस्तक में रानी अबक्का, पार्वती गिरी और मातंगिनी हाजरा, चकली इलम्मा जैसी नायिकाओं के योगदान को हाईलाइट किया जायेगा। यह पुस्तक इन महिलाओं के जीवन का जश्न मनाती है जिन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया और देश भर में विरोध और विद्रोह की लौ जलाई। इसमें उन रानियों की कहानियां शामिल हैं जिन्होंने ब्रिटिश शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इन महिलाओं ने मातृभूमि के लिए अपना जीवन समर्पित और बलिदान कर दिया। पहली श्रृंखला  केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 28 जनवरी, 2022 को दिल्ली में श्रृंखला की पहली लांच की। पहला भाग 20 महिलाओं को समर्पित है, जिनका योगदान काफी हद तक अपरिचित है। 20 महिलाओं में शामिल हैं: रानी अब्बक्का  – वह उल्लाल की पहली तुलुवा रानी थीं। उसने 16वीं शता...