Posts

Showing posts with the label MGMHospital

Telangana: सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती मरीज को बुरी तरह से काटा, बाद में हो गई मौत

Image
इस चौंकाने वाली घटना के बाद विभाग के आईसीयू प्रमुख को निलंबित कर दिया गया है हैदराबाद: तेलंगाना के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अस्‍पताल में एक मरीज की चूहों ने उंगलियां, हाथ और पैर कुतर दिए. यह घटना वारंगल के एमजीएम अस्पताल की आईसीयू में हुई, जो राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है. 38 वर्षिय श्रीनिवास को चूहों ने हाथों और पैरों पर काट लिया था. बाद में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यू हो गई. श्रीनिवास का सांस और गुर्दे से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था और पहले से ही उसकी हालत गंभीर थी. हांलाकि मौत का कारण अभी साफ नही हुआ है.  यह भी पढ़ें निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ के मनोहर ने एनडीटीवी को बताया कि श्रीनिवास का पुरानी शराब का इतिहास था. उनका लीवर अग्न्याशय और गुर्दे बुरी तरह प्रभावित थे. वह पहले से ही वेंटिलेटर पर थे और उन्हें पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ा चुका था जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था.   डॉ के मनोहर ने बताया कि निम्स लाने के दौरान रास्ते में ही श्रीनिवास को दिल का दौरा पड़ गया थ...