मुंबई में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मंबुई में जारी की गई लू की चेतावनी मुंबई: मौसम विभाग ने मुंबई सहित कोंकण के सभी इलाको में लू चलने की चेतवानी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम गर्म और शुष्क हवा चलने से समुद्र की हवा देरी से चल रही है. इसलिए मुंबई सहित महाराष्ट्र के समुद्र किनारे के इलाको में लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग (Weather Department) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा कि 16 मार्च तक पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग जिले में लू चलेगी. यह भी पढ़ें मुंबई (Mumbai Heat Wave) स्थिति भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के प्रमुख जयंत सरकार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र के कई जिलों में लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है. यानी 15 मार्च से 16 मार्च के बीच कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान अगर सावधानी नहीं बरती गयी, तो लोग लू की चपेट में आ सकते हैं. मुंबई के आईएमडी (India Meteorological Department) प्रमुख डॉ. जयंत सरकार के अनुसार उत्तरी कोंकण के क्षेत्रों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. ये भी पढ़ें: कौन होगा उत्तराखंड का अगला CM? सस्पेंस के बीच दि...