Posts

Showing posts with the label KTRamaRaolatestnewsinhindi

'हिंदी थोपना और अंग्रेजी का अनादर करना...' : हिंदी के बारे में अमित शाह के बयान पर केटीआर का पलटवार

Image
चेन्नई/हैदराबाद/कन्नूर: हिंदी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री के टी रामा राव ने शनिवार को कहा कि ''भाषा संबंधी अंधभक्ति और आधिपत्य'' से देश में इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि वैश्विक आकांक्षाओं वाले देश के युवाओं पर हिंदी थोपना बड़ा नुकसानदेह साबित होगा. रामा राव ने 'स्टॉपहिंदीइम्पोजिशन' हैशटेग के साथ ट्वीट किया, '' प्रिय अमित शाह जी विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है. भारत, राज्यों का एक संघ और सच्चा वसुधैव कुटुम्बकम है. हम क्यों अपने महान देश के लोगों को यह फैसला नहीं करने दें कि वह क्या खाएं, क्या पहनें, किसकी पूजा करें और कौन सी भाषा बोलें.'' यह भी पढ़ें उन्होंने कहा, '' मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं, उसके बाद एक गर्वित तेलुगु और तेलंगानावासी हूं. मैं अपनी मातृभाषा तेलुगु, अंग्रेजी, हिंदी और थोड़ा बहुत उर्दू भी बोल सकता हूं. हिंदी थोपना और अंग्रेजी का अनादर करना देश के ऐसे युवाओं के लिये नुकसानदेह सा...