'फेसबुक लाइव से लेकर 3D रैली तक': देखिए UP के 'डिजिटल चुनाव प्रचार' में राजनीतिक दल क्या बना रहे प्लान?
कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर बाद अपने सोशल मीडिया पेजों पर पार्टी की महिला केंद्रित 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के बारे में बात करेंगी. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी ने कहा है कि इस बातचीत कार्यक्रम में कार्यकर्ता और जनता दोनों प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछ सकेंगे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है. कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही जमीनी रैलियों, मैराथन और चुनावी अभियानों को स्थगित करने का ऐलान किया था और अब पार्टी वर्चुअल मोड में आ चुकी है. UP Election 2022: कोरोना के कोहराम के बीच AAP ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां स्थगित कीं कांग्रेस नेताओं द्वारा यह निर्णय बरेली शहर में आयोजित एक मैराथन के बाद आया, जहां हजारों की संख्या में युवतियों ने भाग लिया था, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी. पार्टी का कहना है कि जल्द ही और अधिक डिजिटल अभियान शुरू किए जाएंगे. उधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अब तक डिजिटल अभि...