Posts

Showing posts with the label AshokGehlot

'बेगुनाह डॉक्टरों को परेशान ना करें' : राजस्थान की महिला डॉक्टर का सुसाइड नोट

Image
जयपुर: राजस्थान में एक महिला डॉक्टर ने 'हत्या का आरोप' लगने के बाद आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन हुए. देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन देखने को मिले. डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर राज्य पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसने अर्चना शर्मा के खिलाफ एक मरीज के परिवार की शिकायतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया था. मरीज की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी. राजस्थान के दौसा के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद मंगलवार को रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें बाद में, मरीज के परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस द्वारा डॉ अर्चना शर्मा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद प्रदर्शन बंद किया. पुलिस ने बताया कि अर्चना शर्मा प्रदर्शनों और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से परेशान थी. अपने पति के साथ अस्पताल चलाने वालीं डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताया है. सुसाइड नोट में उसने लिखा था, 'मरीज को बचाने के सभी प्रयासों के बावजूद प्रसवोत्तर रक्तस्राव से ...