'BJP और कांग्रेस से हो रही बातचीत' : गोवा में TMC की सहयोगी पार्टी ने NDTV से कहा
महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलीकर. नई दिल्ली: गोवा में त्रिशंकु जनादेश की भविष्यवाणियों के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों की जरूरत बन चुकी एक क्षेत्रीय पार्टी ने कहा है कि वह अपनी सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के साथ चर्चा करने के बाद तय करेगी कि किस पार्टी को समर्थन देना है. MGP यानी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलीकर ने एनडीटीवी को बताया कि वह बीजेपी और कांग्रेस दोनों के साथ "संपर्क में" हैं. यह भी पढ़ें 40 सीटों वाले गोवा राज्य के चुनाव की मतगणना से पहले धवलीकर ने कहा, "कल तक सब कुछ पता चल जाएगा. चूंकि हम गठबंधन में हैं, इसलिए हम इस स्तर पर फैसला नहीं कर पाएंगे. लेकिन हमें यकीन है कि हम 10 सीटों को पार कर जाएंगे." गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था. उन्होंने कहा, "हम तृणमूल के साथ फैसला करेंगे कि गठबंधन किसके साथ करना है. हम कल शाम को चार बजे फैसला करेंगे." धवलीकर ने कहा कि उन्होंने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. एमजीपी नेता ने कहा, "हमारा गठबंधन 100 फीसदी होना है. हम तय...