Posts

Showing posts with the label कक

मशहूर गायक केके (KK) का 53 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ

Image
First Published: June 1, 2022 | Last Updated:June 1, 2022 बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 31 मई, 2022 को 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के सभी गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु दरअसल वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गये थे। कॉन्सर्ट के बाद उनका निधन हो गया। फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, पोस्टमोर्टेम के बाद कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। कृष्णकुमार कुनाथ (Krishnakumar Kunnath) कृष्णकुमार कुनाथ एक लोकप्रिय गायक थे, उनका जन्म 23 अगस्त, 1968 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। हालाँकि उनका पालन पोषण मुख्यतः दिल्ली में हुआ। केके के अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और गुजराती भाषाओँ में सैंकड़ों गाने गाये। उनके कुछ एक लोकप्रिय गाने इस प्रकार हैं : तड़प-तड़प, क्या मुझे प्यार है, आँखों में तेरी, खुदा जाने, पिया आये न, इंडिया वाले इत्यादि।     Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स ...

मंगल ग्रह है या रेड वेलवेट केक, यूरोपियन स्‍पेस एजेंसी ने दिखाई Mars की शानदार तस्‍वीर

Image
मंगल (Mars) ग्रह लंबे समय से खगोलविदों के लिए पहेली रहा है। हाल ही में यूरोपियन स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने एक इमेज रिलीज की है। यह मंगल ग्रह के आसपास के इलाके को दर्शाती है। इस तस्‍वीर को ‘ट्रेस गैस ऑर्बिटर' (TGO) ने खींचा है। इसमें मंगल ग्रह बेहद खूबसूरत नजर आता है, जैसे कोई केक सजाया गया हो। ESA ने कहा है कि यह इमेज मंगल ग्रह को ऐसा दिखाती है, जैसे एक ‘रिच रेड वैलवेट केक' पर शुगर पाउडर छिड़का गया है।  लेकिन शुगर पाउडर जैसा दिखने वाला यह वाइट कलर क्‍या है और कहां से आया? ESA ने बताया है कि यह कलर पानी और बर्फ की वजह से है। वहीं, रेड कलर जंग लगी हुई मार्टियन मिट्टी की वजह से नजर आता है। इस इमेज में 4 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा भी दिखाई देता है। ESA के मुताबिक, यह गड्ढा वास्तिटास बोरेलिस रीजन में है, जोकि मंगल ग्रह के उत्तरी ध्रुव के पास एक मैदानी इलाका है। ESA और रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के जॉइंट मिशन TGO ने पिछले साल जुलाई में यह तस्‍वीर खींची थी।  ESA ने बताया कि तस्‍वीर में नजर आने वाला गड्ढा बर्फ से भरा है। इस इलाके में पूरे साल बहुत कम समय के लिए सूर्य दिखाई द...