उद्धव ठाकरे के साले के खिलाफ छापेमारी, ED ने 6.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
मुंबई: महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. उसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार की संपत्ति जब्त की है. जानकारी के मुताबिक, श्रीधर माधव पाटनकर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई है. ईडी ने उनके स्वामित्व वाली संपत्तियां जब्त की हैं. ईडी ने कहा कि उसने श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्रालि के मुंबई के पास ठाणे में स्थित नीलांबरी परियोजना में 11 आवासीय फ्लैटों को कुर्क करने के लिए मनी लांड्रिंग प्रिवेंशन ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है. ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई श्रीधर माधव पाटनकर, श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और उसे नियंत्रित करते हैं. रश्मि ठाकरे सामना और मार्मिक जैसे शिवसेना प्रकाशनों की संपादक भी हैं. . यह भी पढ़ें एजेंसी ने पुष्पक ग्रुप की कंपनियों में शामिल पुष्पक बुलियन की अचल संपत्ति को अटैच किया है. इस अटैच संपत्ति के तहत ठाणे के नीलांबरी प्रोजेक्ट के तहत 11 आवासीय फ्लैट को भी सीज किया गया है. यह प्रोजेक्ट श्री साईबाबा गृहानिरमिति प्राइवेट लिमिटेड से जुड...