Posts

Showing posts with the label coronavirusindia

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID-19 केसों में 2 प्रतिशत गिरावट, पिछले 24 घंटे में 2,483 नए मामले

Image
पिछले 24 घंटे में 22,83,224 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है. नई दिल्ली: कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID-19 केसों में 2 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 2,483 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस अवधि के दौरान 1399 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है. जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 523,622 पहुंच गया है.  पिछले 24 घंटे में 1,970 लोग कोरोना वायरस से सही हुए हैं और इस समय देश में कोरोना के 15,636 एक्टिव केस हैं. अभी तक देश में कोरोना के कुल 43,062,569 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 523,622 पहुंच गया है. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 IAS और 28 IPS अधिकारियों का तबादला, राजस्थान में भी 239 RAS अधिकारी ट्रांसफर्ड जानकारी के अनुसार भारत में अब तक 1,87,95,76,423 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. जबकि पिछले 24 घंटे में 22,83,224 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है. दिल्ली में बढ़ रहे हैं मामले देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 1011 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1 मरीज की मौत भी हुई है. लगातार चौ...

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID19 केसों में 10.6 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 1,270 नए मामले

Image
Corona News: पिछले 24 घंटे में इस वायरस से कुल 31 लोगों की मौत हुई है. नई दिल्ली: COVID-19 अपडेट : भारत में  कोरोनावायरस  के नए केसों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 10.6 फीसदी कमी के साथ 1,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. एक दिन पहले कोरोना के 15,00 मामले सामने आए थे. वहीं नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से कुल 31 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्‍या 5,21,035 पहुंच गई है. यह भी पढ़ें 1,567 लोगों ने दी मात सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,567 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और अब तक देश में कुल 42,483,829 लोग कोरोना वायरस से सही हो चुके हैं. रिकवरी रेट फिलहाल 98.75% है. वहीं इस समय देश में कोविड के कुल 15, 859 एक्टिव केस हैं. यानी बेहद ही कम एक्टिव केस देश में अब रह गए हैं. तेजी से लगाई जा रही है वैक्सीन राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,83,26,35,673 करोड़ वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24...

Coronavirus India Updates: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत

Image
प्रतीकात्मक फोटो. Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई. संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई. कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं. देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आए, 17 रोगियों की मौत न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,40,795 हो गई. इसके अलावा 17 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 39,936 तक पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. ...

Covid-19 : भारत में कोरोना के नए मामलों में 10 फीसदी की कमी, 24 घंटे में 10,273 मामले दर्ज

Image
पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है. नई दिल्ली: देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के (Corona) मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी कोरोना केसों में कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,273 नए मामले सामने आए हैं. पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है. वहीं आज बीते दिन के मुकाबले 1,226 कम केस आए हैं. यह भी पढ़ें कोरोना (Corona) से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है. 24 घंटे में 20,439 लोग ठीक होकर कोरोना को हरा चुके हैं. वहीं कल के मुकाबले मौतों में भी हल्की कमी आई है. आज 243 मौतों का आंकड़ा सामने आया है. जबकि दूसरी ओर एक्टिव मामले (Active Case) भी अब 1,11,472 पर आ गए हैं. वहीं, अबतक इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 724 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 90 हजार 921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं....

दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 360 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी से नीचे

Image
दिल्‍ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2281 हुई नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार कम होता नजर आ रहा है. कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 360 नए मरीज सामने आए जिन्‍हें मिलाकर अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 18,56,517 हो गया है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.94 रिकॉर्ड हुई है जो कि 29 दिसम्बर 2021 के बाद सबसे कम है. 29 दिसम्बर को यह 1.2 फीसदी थी. वहीं इस दौरान 4 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई जिसके बाद यहां मृतकों का आंकड़ा 26,105 हो गया. पिछले 24 घंटे में 706 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्‍पतालों से छुट्टी भी दे दी गई जिन्‍हें मिलाकर अब तक यहां कुल 18,28,131 लोग इस वायरस को मात देने में लफल रहे हैं. यह भी पढ़ें - 24 घंटे में आए 360 कोरोना केस (ICMR पोर्टल पर अपडेट हुए पिछले हफ्तों के 86 कोरोना केस) - सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2281 हुई - 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत, 26,105 हुआ कोरोना से ...

Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटे में 34113 नए मामले, 24 फीसदी की आई कमी 

Image
देश में एक्टिव मामलों की संख्या 478,882 है. (प्रतीकात्मक फोटो) Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटो में नए कोविड-19 मामलों में 24 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34,113 नए केस सामने आए हैं. बता दें कि रविवार की सुबह कोविड के कुल मामले 11 फीसदी की कमी के साथ 44,877 दर्ज हुए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड के ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42,665,534 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या 346 दर्ज की गई है. कोविड से अब तक देश में 5,09,011 लोगों की जान जा चुकी है. साथ ही 24 घंटों में 91,930 कोरोना के संक्रमण से रिकवर हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 41,677,641 हो चुकी है. देश में एक्टिव मामलों की संख्या 478,882 है और एक्टिव केस कुल मामलों का 1.12 फीसदी हैं.  साथ ही रिकवरी रेट 97.68 है, जबकि डेथ रेट 1.19 फीसदी है.  अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद...

Coronavirus India Updates: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,212 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

Image
देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना के मामलों में करीब 20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है. कल देश में कोरोना के 2.09 मामले सामने आए थे. वहीं देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,192 मौतें दर्ज की गई हैं. इसमें केरल में हुई 638 मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया है. देश में दैनिक मामलों के घटने और ठीक हो रहे मरीजों की बढ़ती संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं. कल देश में 18.31 लाख सक्रिय मामले थे. वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 फीसद हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या 2,54,076 दर्ज की गई है, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है. देश में कोरोना के मामले घटने के साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.69 फीसद रह गई है, वह...

दिल्‍ली में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में सामने आए 7498 नए मरीज

Image
दिल्‍ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 2.11 फीसदी हो गई है नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में यहां 7498 नए मामले सामने आए जो कि मंगलवार की तुलना में करीब 24 फीसदी ज्‍यादा हैं. इन नए मामलों के सामने आने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आकंड़ा बढ़कर 18,10,997 हो गया है. कोरोना संक्रमण दर 10.59 फीसदी हो गई है जो कि एक दिन पहले 10.55 फीसदी थी. पिछले 24 घंटों में यहां 29 मरीजों की मौत भी इस जानलेवा वायरस की वजह से हुई जिन्‍हें मिलाकर मृतकों का कुल आंकड़ा 25,710 हो गया है. इस दौरान 11,164 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्‍पतालों से छुट्टी भी दे दी गई और अब तक कुल 17,46,972 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं. यह भी पढ़ें - 24 घंटे में आए 7498 केस, 10.59 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर - सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 38,315 हुई - 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत, 25,710 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा - होम आइसोलेशन में 28,733 मरीज - सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 2.11...

Coronavirus India Updates: तेलंगाना में कोविड-19 के 3,980 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

Image
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. (फाइल फोटो) देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों की संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर  22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है. कोरोना के मामलों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद से मौतों का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है. वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है.  Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi हिमाचल में कोविड-19 के 1,766 नये मामले, 11 मरीजों की मौत न्यूज एजेंसी भाषा क...

Coronavirus India Updates: यूपी में कोरोना के और पांच मरीजों की मौत, 11,089 नए मामले

Image
Corona Cases: देश में अभी 8,21,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है. भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों के नए मामलों में 6.5 फीसदी की कमी दिखी है. पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3,58,75,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 8,21,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,45,70,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. वहीं, 24 घंटे में 277 लोगों की मौत दर्ज की गई है. अब तक कुल 4,84,231 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है. टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 92,07,700 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,52,89,70,294 पहुंच गया.    Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi यूपी में कोरोना के और पांच मरीजों की मौत, 11,089 नए मामले न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हुई ह...

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की तादाद 900 के पार

Image
पंजाब में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही वायरस के इस नए स्वरूप से प्रभावित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 22 हो गई है. रात में उपलब्ध अद्यतन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 950 के करीब पहुंच गई है और महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु व तेलंगाना में इस स्वरूप के अधिकांश नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 85 और मरीजों के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश में इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन स्वरूप के 781 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं. ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं. दिल्ली में 238 मामले...

Coronavirus India Updates: बिहार में कोरोना वायरस के 132 नए मरीज सामने आए

Image
देश में 82,402 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो) Coronavirus India Updates: ओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ के बीच देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में एक बार फिर से तेजी दिखाई दे रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. कल देश में 9 हजार से कुछ ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में 268 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,80,860 मरीज जान गंवा चुके हैं. इस बीच, ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने से चिंता और गहरा गई है. कोरोना के नए मामले बढ़ने से एक्टिव केस भी बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 82,402 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है. मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.38% है. केंद्रीय स्वास्थ्य के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 7,486 मरीज संक्रमण मुक्त यानी ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,58,778 लोग संक्रमण से उभरने में कामयाब हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.76 ...