Posts

Showing posts with the label RRBNTPCresultprotest

बिहार में रेलवे परीक्षा को लेकर भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में लगाई आग: 10 बातें

Image
विरोध प्रदर्शन रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां परीक्षा 2021 को लेकर है. पटना: देश में गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे की नौकरियों की परीक्षा के खिलाफ छात्रों के हिंसक विरोध में बिहार में एक यात्री ट्रेन में आग लगा दी गई और दूसरी पर पथराव किया गया. RRB द्वारा एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब तक 15 क्षेत्रों के लिए रिजल्ट जारी किए गए हैं. इसके बाद से ही छात्रों में रिजल्ट को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. यहां जाने इस विरोध प्रदर्शन की 10 अहम बातें: सरकार ने परीक्षा स्थगित कर दी है और प्रदर्शनकारी छात्रों की शिकायतों से निपटने के लिए एक समिति का गठन किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से कानून नहीं तोड़ने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाएगा. मंत्री ने कहा, "मैं छात्रों से अनुरोध करता हूं कि वे कानून अपने हाथ में न लें. हम उनकी शिकायतों और चिंताओं को गंभीरता से लेंगे." उन्होंने कहा कि सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को छात्रों की शिकायतों को सुनने, उन्हें संकल...