Assembly Election Result 2022 : कहां और कैसे देखें यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों के चुनावी नतीजों की पल-पल की कवरेज
Election Result 2022 : मतदान का आखिरी सात मार्च को था. नई दिल्ली: अभी हाल ही में देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म हो गए हैं. चुनाव ख़त्म होने के बाद लोगों की निगाहें परिणाम को लेकर हैं. 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में वोटों की गिनती होगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन 5 राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनने वाली है. सुबह 8 बजे से वोटों की मतगणना शुरू होगी. मतगणना की लाइव जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट देखनी होगी. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की मदद से आप रियल टाइम में अपने राज्य या विधानसभा क्षेत्र के नतीजों के बारे में आसानी से जान जाएंगे. यह भी पढ़ें ऑनलाइन देखें चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर क्लिक करके आप आसानी से चुनाव के नतीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे. आप लैपटॉप या मोबाइल की मदद से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बस दिए गए लिंक को ब्राउजर की मदद से खोलना है, उसके बाद अपने पसंद के राज्य और विधानसभा क्षेत्र के विकल्प को क्लिक करना है. मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए रिजल्ट देखे...