Posts

Showing posts with the label Politics

हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के बागी तेवर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी के अध्यक्ष बनने से तेवर तीखे

Image
Haryana Congress : उदय भान को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है (फाइल फोटो) नई दिल्ली: पंजाब समेत कई राज्यों में अंदरूनी कलह का सामना कर रही कांग्रेस के सामने अब हरियाणा में भी संकट खड़ा हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने अब बागी तेवर दिखाए हैं. हरियाणा में कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी उदय भान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बागी रुख अपनाने का संकेत दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि आगे कोई कदम उठाने से पहले वह राहुल गांधी से जवाब मांगेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, 'आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूं. आपका बेहिसाब प्यार देख कर मैं अत्यंत भावुक हूं. आपकी तरह ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है. लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना मांग लूं, हमें कोई कदम नहीं उठाना है. अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें.' यह भी पढ़ें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के पुत्र बिश्नोई खुद भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे. हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उ...

कांग्रेस नेता ने केंद्र से मांगी समान नागरिक संहिता की स्‍पष्‍ट परिभाषा, सरकार पर समाज में भेदभाव फैलाने का लगाया आरोप

Image
सलमान खुर्शीद ने सरकार पर समाज में भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया. (फाइल फोटो) नई दिल्ली : देश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस (Congress) के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने बुधवार को कहा कि सरकार को UCC की स्‍पष्‍ट परिभाषा बतानी चाहिए. सलमान खुर्शीद ने कहा, "उन्हें बताना चाहिए कि समान नागरिक संहिता क्या है? संविधान में UCC का उल्लेख है कि एक समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन इसकी स्‍पष्‍ट परिभाषा और इसका क्‍या प्रभाव होगा, यह स्‍पष्‍ट नहीं है. सरकार ने कभी नहीं कहा कि जब वह UCC की बात करती है तो वह हिंदू कोड लागू करेगी. किसी भी धर्म की अच्‍छी बातों को लागू करना चाहिए, चाहे वह इस्लाम हो, ईसाई हो या अन्य धर्म. उन्हें बताना चाहिए कि UCC की परिभाषा क्या है, तभी हम प्रतिक्रिया दे सकते हैं.” यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यशैली पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि उसने समाज में भेदभाव फैलाया है और कहा कि UCC के मामले में भी इसी तरह के व्यवहार की आशंका है.  समान नागरिक संहिता ...

'... ताकि 70 रुपये/लीटर पेट्रोल और 60 रुपये मिले डीजल' : तेलंगाना के मंत्री का सुझाव के साथ केंद्र पर निशाना

Image
हैदराबाद: तेलंगाना उद्योग और वाणिज्य मंत्री के टी रामाराव ने बुधवार को केंद्र सरकार से देश भर में पेट्रोल और डीजल पर सेस यानी उपकर समाप्त करने की मांग की है. केंद्र द्वारा राज्य सरकारों से ईंधन पर वैट (मूल्य वर्धित कर) कम करने का आग्रह किया गया था. इस पर अब तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता का ये बयान आया है. देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए तेलंगाना मंत्री के टी रामाराव ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार भी ठहराया है. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के बागी तेवर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी के अध्यक्ष बनने से तेवर तीखे के टी रामाराव ने एक ट्वीट कर लिखा कि "ईंधन की कीमतें एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) केंद्र सरकार की वजह से बढ़ी हैं. वैट कम नहीं करने के लिए राज्यों का नाम लेना, भले ही हमने इसे कभी नहीं बढ़ाया हो. क्या ये सहकारी संघवाद है. जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं नरेंद्र मोदी जी ? तेलंगाना में 2014 से ईंधन पर वैट की वृद्धि नहीं हुई है. इन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार द्वारा लगाए गए सेस के कारण हमें हमारे उचित हिस्से का 41 प...

गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध "D Gang" से : शिवसेना का आरोप

Image
सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने लगाए आरोप मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी. राउत ने कहा कि लकड़वाला के ‘डी गैंग' (भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के गिरोह) से संबंध थे. उन्होंने कहा कि ईडी इस पहलू की जांच कब करेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में लकड़वाला की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं. यह भी पढ़ें राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की तरह ही कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है. नवनीत और उनके प...

PM मोदी का आज असम दौरा, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में 'शांति, एकता और विकास रैली' को संबोधित करेंगे.  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/pm-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af/?feed_id=22848&_unique_id=6270e38cc2522

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक को तृणमूल ने बताया 'ज्ञान बांटो सत्र', बोली- "पहले हमारा बकाया चुकाओ"

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक को ‘ज्ञान बांटो' सत्र करार दिया और केंद्र से पश्चिम बंगाल सरकार का बकाया चुकाने की मांग की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को ‘राष्ट्र हित' में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) घटाना चाहिए. यह भी पढ़ें विपक्ष शासित कई राज्यों में ईंधन की अधिक कीमतों का मुद्दा उठाते हुए पीएमं मोदी ने बुधवार को उनसे आम आदमी के हित में वैट घटाने और वैश्विक संकट के इस वक्त में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कई राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की केंद्र की अपील पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही उत्पाद शुल्क घटा दिया था. पीएम मोदी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘न...

पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा: कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपी नूर मोहम्मद को किया बरी

Image
अदालत ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि उसके खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले. (प्रतीकात्‍मक) नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने बुधवार को पुख्‍ता सबूतों के अभाव में पूर्वोत्तर दिल्ली (North East Delhi) के खजूरी खास इलाके में हुई हिंसा के दौरान एक दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोपी शख्‍स को बरी कर दिया. दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी सभा, आगजनी और तोड़फोड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने 25 फरवरी, 2020 को चांद बाग पुलिया इलाके में बन्‍नी बेकरी शॉप में दंगा, आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप से नूर मोहम्मद उर्फ ​​नूरा को बरी कर दिया.  यह भी पढ़ें अदालत ने बरी करने के आदेश में कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उसे दोषी ठहराने के लिए कोई ठोस और विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है.  Northeast Delhi riots : गवाहों के नाम लीक हुए, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार आरोपी को बरी करते हुए अदालत ने कहा कि जब लोग गैरकानूनी सभा या बड़ी संख्या में आगजनी या दो समूहों के बीच संघर्ष में भाग लेते हैं तो किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिए अभियो...

90 वर्षीय पद्मश्री अवार्डी से खाली करवाया गया सरकारी आवास, 8 अन्य कलाकारों को 2 मई तक अल्टीमेटम

Image
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई बार नोटिस देने के बावजूद 28 कलाकारों में से आठ ने अब तक अपना सरकारी आवास खाली नहीं किया है. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' इन आठ कलाकारों ने हमें आश्वासन दिया है कि वे अपना सरकारी बंगला खाली करने की प्रक्रिया में हैं और उन्होंने कुछ और दिन का समय मांगा है. उन्होंने हमें लिखित में दिया है कि वे दो मई तक आवास खाली कर देंगे और हमने उन्हें तब तक का समय दिया है.'' सरकार की नीति के अनुसार, संस्कृति मंत्रालय की सिफारिश पर सामान्य पूल आवासीय आवास में एक विशेष कोटे के तहत 40 कलाकारों को आवास आवंटित किया जा सकता है, यदि वे 20,000 रुपये प्रति माह से कम कमाते हैं.  इस महीने की शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय शास्त्रीय कलाकार रीता गांगुली को और समय देने से इनकार कर दिया था, जिन्होंने एकल न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी थी. बता दें कि केंद्र सरकार ने परिसर खाली करने के लिए 31 दिसंबर, 2020 की समय सीमा दी थी, लेकिन याचिका दायर होने के बाद उच्च न्यायालय ने नोटिस पर रोक लगा दी थी.  न्यायाधीश ने न...

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में रातभर चली मुठभेड़ में अल-बद्र से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

Image
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों, आतंकवादी संगठन अल बद्र से जुड़े थे. (फाइल फोटो) श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के मित्रीनाग सुरक्षा बलों ने साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गाए दोनों आतंकी अल-बद्र संगठन से जुड़े थे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है. मारे गए आतंकियों की पहचान एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के तौर पर हुई है. दोनो आतंकी लोकल बताए जा रहे हैं. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल्स भी बरामद हुआ है.  यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक ये आतंकी मार्च अप्रैल में पुलवामा में हुई प्रवासी मजदूरों की हत्याओं और हमलों में शामिल थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया. उसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि कुछ देर गोलीबारी के बाद अभियान को आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के ल...

US की Religious Freedom Report पर हिंदू संगठन ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- 'रिपोर्ट इंडोफोबिक और हिंदूफोबिक'

Image
US की Religious Freedom Report पर हिंदू संगठन ने जताई कड़ी आपत्ति वाशिंगटन: वाशिंगटन में एक हिंदू संगठन ने धार्मिक स्वतंत्रता पर यूएससीआईआरएफ ( USCIRF) की रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी जताई है. इस रिपोर्ट को लेकर संगठन ने इसे "हिंदूफोबिक" आयोग के सदस्यों का काम कहा है. जबकि मुस्लिम और ईसाई संगठनों ने यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों की सराहना की हैं. बता दें कि इस रिपोर्ट में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को धार्मिक स्वतंत्रता के दर्जे के संबंध में भारत, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और 11 अन्य देशों को ‘‘खास चिंता वाले देशों'' की सूची में डालने की सिफारिश की गयी है. हालांकि, अमेरिकी सरकार इस सिफारिश को मानने के लिए बाध्य नहीं है. यह भी पढ़ें हिंदूपैक्ट (  HinduPACT) ने एक बयान में आरोप लगाया कि यूएससीआईआरएफ को "इंडोफोबिक और हिंदूफोबिक सदस्यों" ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. वहीं अमेरिकन मुस्लिम इंस्टीट्यूशन (एएमआई) और उसके सहयोगी संगठनों ने यूएससीआईआरएफ की सिफारिश की सराहना करते हुए कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति 2021 में "काफी...

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 3,303 नए COVID-19 मामले, कल के मुकाबले 12.8 फीसदी ज़्यादा

Image
Covid-19 Latest Cases: पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 39 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus)  के कुल 3303 नए मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले यह आंकड़ा 12.8 फीसदी ज़्यादा है. इसके साथ ही देश में  कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 30 लाख, 68 हजार 799 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 39 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 23 हजार 693 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत के आंकड़ों में आज केरल के 26 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं. यह भी पढ़ें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17 हजार के करीब आ गई है. फिलहाल देशभर में 16,980 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2,563  मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 28 हजार, 126 लोग इस महामारी को मात दे चुके ह...

दिल्ली : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, कांच की बोतलों से हमला और तलवार लहराने का आरोप

Image
दिल्ली : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी कुशल चौक पर हिंसा करने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं. दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है. आरोपियों के नाम जफर और बाबुद्दीन है. अब तक पुलिस 28 बालिगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज चुकी है. ये दोनों आरोपी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b8/?feed_id=22775&_unique_id=626fadd23e8f0

गणित में अब लड़कों के बराबर प्रदर्शन कर रही हैं लड़कियां : UNESCO की रिपोर्ट में दावा

Image
UNESCO की रिपोर्ट में दावा-गणित में अब लड़कों के बराबर प्रदर्शन कर रही हैं लड़कियां पेरिस: विश्व में लैंगिक असमानता और बाधाओं के बहस के बीच यूनेस्को की एक रिपोर्ट लड़कियों को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करती है. यूनेस्को की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट (UNESCO's Global Education Monitoring Report) के अनुसार, गणित में लड़कियां भी क्लास में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. बता दें कि इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने से पहले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में 120 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया.  यह भी पढ़ें रिपोर्ट के अनुसार,  प्रारंभिक वर्षों में लड़के गणित में लड़कियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. लेकिन बाद में यह अंतर खत्म हो जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, गरीब देशों में भी यह लैंगिक असमानता खत्म हो गई है. वहीं कुछ देशों में यह अंतर धीरे-धीरे गायब हो रही है.  उदाहरण के लिए, ग्रेड 8 तक गणित में लड़कियों के पक्ष में मलेशिया में 7 प्रतिशत अंक, कंबोडिया में 3 , कांगो में 1.7 अंक और फिलीपींस में 1.4 प्रतिशत अंकों का अंतर है. हालांकि, पूर्वाग्रह और रूढ़िवादिता की वजह से ...

विपक्षी मुख्यमंत्रियों पर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा- 'शराब के बदले ईंधन पर करें VAT कटौती, सस्ता हो जाएगा पेट्रोल'

Image
महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 32.15 रुपये और राजस्थान ने 29.10 रुपये कर लगाया है. नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है. मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अगर विपक्षी शासित राज्य आयातित शराब के बदले ईंधन पर करों की कटौती करते हैं, तो पेट्रोल सस्ता हो जाएगा. उन्हें एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "विपक्ष शासित राज्य अगर आयातित शराब के बदले ईंधन पर टैक्स कम करते हैं,  तो पेट्रोल सस्ता होगा! मंत्री ने आगे लिखा कि महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर ₹32.15/लीटर और कांग्रेस शासित राजस्थान ने इस पर ₹29.10/लीटर कर लगाया है, लेकिन बीजेपी शासित उत्तराखंड में केवल ₹14.51/लीटर और उत्तर प्रदेश में ₹16.50/लीटर ही टैक्स है. विरोध प्रदर्शन करने से फैक्ट नहीं बदल जाएंगे!" यह भी पढ़ें वहीं एक ट्वीट करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि, महाराष्ट्र सरकार ने साल 2018 से फ्यूल टैक्स के रूप में 79,412 करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं और इस साल 33,000 करोड़ रु...

UP : इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में 3 'नकल माफियाओं' पर रासुका की कार्रवाई

Image
इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में तीन पर लगा रासुका (प्रतीकात्मक फोटो) बलिया: इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 3 नकल माफियाओं पर बलिया पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है. इनके नाम रविन्द्र सिंह निवासी अवराई , राजीव प्रजापति निवासी चांदमारी इमिलिया तथा निर्भय नारायण सिंह निवासी शाहपुर तीतिहा हैं. बता दें कि रासुका के तहत की गई कार्रवाई के तीनो आरोपी अभी जेल में बंद हैं. गौरतलब है कि 30 मार्च को होने वाली इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द करना पड़ा था.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/up-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%aa/?feed_id=22717&_unique_id=626ee9d1c6ec6

'ईंधन करों का 68% केंद्र लेता है, फिर भी राज्यों को दोष'... PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज

Image
तेल की बढ़ती कीमतों पर 'राज्यों को दोषी' ठहराने के आरोपों पर राहुल गांधी का तंज नई दिल्ली : हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसको लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसा है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का ठीकरा राज्य पर फोड़ दिया जाता है, जबकि सभी ईंधन करों का 68% केंद्र द्वारा लिया जाता है. वहीं केंद्र सरकार विपक्ष के शासन वाले राज्यों पर यह आरोप लगाती रही है कि ये राज्य अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले को वैट नहीं घटा रहे हैं.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%88%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-68-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9/?feed_id=22711&_unique_id=626ecce06a3b1

दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर युवक ने चलती गाड़ी में किया स्टंट, VIDEO वायरल होने के बाद कटा 5000 का चालान

Image
लड़के को चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर युवक को चलती गाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ₹5000 का चालान किया है. युवक को गाड़ी की छत पर बैठे हुए और मस्ती करते हुए देखा जा सकता था. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. युवक ने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए यह स्टंट किया था. वीडियो में दिख रहा है युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा  है. ग़ाज़ियाबाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के ऊपर बैठकर स्टंट करना पड़ा भारी,5 हज़ार का चलाना काटा गया pic.twitter.com/P6ko8Xw77v — Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 28, 2022 यह भी पढ़ें कुछ महीने पहले भी नोएडा की सड़क पर कुछ युवक स्टंट करते दिखे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. वायरल हुए वीडियो में दिख रहा था कि सड़क पर तेज रफ्तार से दौड रही एसयूवी कार नोएडा के सेक्टर 12 की सड़क से गुजर रही है और कार की खिड़की से लटक स्टंट कर करते लड़के दिखाई दे रहे हैं. इन लड़कों को न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही पुलिस का ...

हमें 'कम अवधि' के 'कड़े युद्धों' के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : बोले वायुसेना प्रमुख

Image
वायुसेना प्रमुख बोले, हमें कम अवधि के कड़े युद्धों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : नई दिल्ली : वायु सेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र और छोटी अवधि के संचालन के लिए तैयार रहना पड़ता है. एअर चीफ मार्शल चौधरी ने एक सम्मेलन में कहा कि बल को छोटी अवधि के युद्धों और पूर्वी लद्दाख जैसे लंबे समय तक चलने वाले गतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के हाल के अनुभव तथा भू-राजनीतिक परिदृश्य हमें हर वक्त अभियानगत और साजोसामान की दृष्टि से तैयार रहने की जरूरत पर जोर देते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र एवं छोटी अवधि के अभियानों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होती है. कम से कम समय में उच्च तीव्रता वाले अभियानों के नए तरीकों के लिए संचालनात्मक संभार तंत्र में बड़े बदलाव करने की आवश्यकता होगी.'' उत्तरी सीमाओं पर भारत की सुरक्षा चुनौतियों पर एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना को सभी संभ...

UP की CM या भारत की PM बन सकती हूं, लेकिन राष्ट्रपति हरगिज़ नहीं : मायावती

Image
सपा की ओर से गलत खबर फैलाई जा रही है. सीएम से मिलने का इरादा सिर्फ स्मारकों को लेकर था. लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के महासचिव सतीश मिश्रा और बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद बीएसपी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर कई गंभीर आरोप लगाए. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव को हिंदू-मुस्लिम रंग देने के लिए बीजेपी-सपा की मिलीभगत रही है. बीजेपी की सत्ता में वापसी की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया की है. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- हिंदी को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हुई ट्विटर वार में कुमारस्वामी बोले- 'बीजेपी का Mouthpiece' प्रेस वार्ता के दौरान मायावती ने आगे कहा कि सपा लोगों को बहका रही है कि मैं राष्ट्रपति बनूंगी. मैं साफ करना चाहती हूं, मैं यूपी की मुख्यमंत्री और देश की प्रधानमंत्री बनकर ही देश सेवा कर सकती हूं. लेकिन राष्ट्रपति बनने का ...

डबल इंजन की सरकार में सबका साथ,सबका विकास : असम में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Image
असम दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली: पीएम मोदी आज असम के दौरे पर हैं. असम के दीफू में पीएम मोदी ने कहा कि ये सुखद संयोग है कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब हम इस धरती के महान सपूत लचित बोरफुकान की 400वीं जन्मजयंति भी मना रहे हैं. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति की प्रेरणा है. कार्बी आंगलोंग से देश के इस महान नायक को मैं नमन करता हूं. यह भी पढ़ें पीएम ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है. आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है. असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है.  आज असम में भी 2600 से अधिक अमृत सरोवर बनाने का काम शुरू हो रहा है. सरोवरों का निर्माण पूरी तरह से जनभागीदारी पर आधारित है. ऐसे सरोवरों की तो जनजातीय समाज में एक समृद्ध परंपरा रही है. इससे गांवों में पानी के भंडार तो बनेंगे ही, इसके साथ-साथ ये कमाई के भी स्रोत बनेंगे.   उन्होंने आगे कहा कि 2014 के बाद से नॉर्थ ईस्ट में मुश्...