Posts

Showing posts with the label Ukrainecrisis

यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब अपने भविष्य की चिंता, परिजनों की मांग-भारत के ही मेडिकल कॉलेज में मिले दाखिला

Image
यूक्रेन से लौटे छात्रों को के परिजन पहुंचे दिल्ली के जंतर मंतर नई दिल्ली : यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब अपने आगे की पढ़ाई को लेकर चिंता सता रही है. छात्रों के परिजनों की मांग है कि उनके बच्चों को भारत के ही किसी मेडिकल कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने का मौका दिया जाए. यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों के माता-पिता रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और अपने बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग की. हिमाचल प्रदेश के डॉ राजेश कुमार चंदेल का बेटा विवेक चंदेल भी यूक्रेन के खार्किव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. उनका बेटा खार्किव विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के पांचवें वर्ष में था.  राजेश कहते हैं कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं, हम सरकार से हमारे बच्चों को कॉलेजों में समायोजित करने का अनुरोध कर रहे हैं. सभी बच्चों के पैरेंट्स इसी मांग को लेकर दिल्ली आए हैं.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि हमने अपने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य से मुलाकात की है. उनके अलावा, हमने उनके आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मु...

यूक्रेन युद्ध से भारतीय इकोनॉमी पर गहराया संकट, कृषि उत्‍पादों, तेल-गैस की कीमतें लगा सकती हैं 'छलांग'

Image
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो) नई दिल्‍ली : Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) का साया भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)पर गहराता जा रहा है. जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंच रहा है, इंटरनेशनल कमोडिटीज़ मार्केट में उथल-पुथल बढ़ रही है. इस अनिश्चितता की वजह से भारत में सबसे ज्यादा असर महंगाई दर पर पड़ेगा. इस संकट के  भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)ने गुरुवार को आगाह किया कि युद्ध की वजह से दुनिया के दो बड़े कृषि उत्पादक देशों, रूस और यूक्रेन से कृषि उत्पादों की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. इसकी वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ेगी और आर्थिक विकास की रफ़्तार धीमी पड़ेगी.तेल और गैस महंगा होने से भारत में महंगाई दर बढ़ेगी जो सेंट्रल बैंक (RBI) के टारगेट रेंज के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है.तेल महंगा होने से भारत के करंट अकाउंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें ग्लोबल फोरकास्टिंग एजेंसी ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में आगाह किया है कि रूस-यूक्र...

यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल स्‍टूडेंट्स के मुद्दे पर IMA ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Image
यूक्रेन के मेडिकल स्‍टूडेंट्स के मुद्दे पर आईएमए ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है नई दिल्‍ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने यूक्रेन के मेडिकल कॉलेजों में विभिन चरणों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स कर रहे स्‍टूडेंट्स के भविष्‍य पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि इस यूरोपीय देश से निकाले गए सभी मेडिकल स्‍टूडेंट भारतीय नागरिक हैं और इन्‍होंने भारत में नियामक प्राधिकरणों (statutory authorities) से पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वहां प्रवेश हासिल किया है. विभिन्‍न चरणों में एकमुश्‍त उपाय के रूप में इन्‍हें देश के मौजूदा मेडिकल संस्‍थानों में समायोजित किया जाएगा. इसके लिए मेडिकल छात्र के संबंधित गृह राज्य का ध्यान रखा जाए और उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में ही समायोजित किया जाए. लेकिन यह एक बार की जो तात्कालिक सुविधा दी जाए, उसे मेडिकल कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों की क्षमता के तौर पर न मान लिया जाए. इसे सिर्फ भारतीय मेडिकल संस्थानों में उनके बाकी बचे एमबीबीएस कोर्स को पूरा कराने की प्रक्रिया के तौर पर रखा जाए. यह भी पढ़ें आईएमए...

पालतू डॉगी के बिना यूक्रेन छोड़ने को राजी नहीं भारतीय स्टूडेंट, वीडियो पोस्ट कर लगाई मदद की गुहार

Image
ऋषभ ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है. नई दिल्ली: यूक्रेन से इंसान और जानवर के याराने की ऐसी कहानी सामने आ रही है, जो यकीनन किसी का दिल जीत लेगी. दरअसल युद्धग्रस्त इलाके में फंसे इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) के बिना देश छोड़ने से इनकार कर दिया है. पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ने वाले ऋषभ कौशिक (Risabh Kaushik) का दावा है कि वह सभी कागजी कार्रवाई और मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका कुत्ता उनके साथ जा सके. लेकिन वो फिर भी वहीं फंसे हैं. यह भी पढ़ें ऋषभ कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video)पोस्ट किया है. कौशिक का कहना है कि उन्होंने दिल्ली (Delhi) में भारत सरकार की एनिमल क्वारंटाइन एंड सर्टिफिकेशन सर्विस (एक्यूसीएस) और यूक्रेन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो (Video) में, ऋषभ ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी स्थिति के बारे में दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे (IGI Airport) पर किसी को फोन किया लेकिन दूसरे छोर प...

ऐसे हालात में कैसे न हो घबराहट'': यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट ने NDTV को सुनाई आपबीती

Image
रूस के हमले के कारण पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए स्‍टूडेंट्स, वहां फंसकर रह गए हैं. इन स्‍टूडेंट्स की उम्‍मीद भारत सरकार पर टिकी हुई है और उन्‍हें उम्‍मीद है कि भारत सरकार उनकी सुरक्षित 'घरवापसी' का इंतजाम करेगी. संकट के बीच कई भारतीय, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे और वहां अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया. एक भारतीय स्‍टूडेंट ने बताया कि हमने चार-पांच धमाकों की आवाज सुनी, मेरे कुछ दोस्‍त रो रहे थे. ऐसे हालत में हमेंं घबराहट कैसे नहीं होगी. 'यूक्रेन के Vinnytsia शहर से एक अन्‍य छात्र जुनैद ने NDTV से कहा, 'जब मैंने कीव में अपने दोस्‍तों से बात की तो चार से पांच धमाकों की आवाज सुनी. वे घबराए हुए थे और रो रहे थे.' उन्‍होंने कहा, 'मुझे उम्‍मीद है कि भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा. हम डरे हुए हैं..' यह भी पढ़ें यूक्रेेन के हालात पर बताते हुए एक अन्‍य छात्र अनुभव आर्या ने कहा, 'कई लोग ATM पर खड़े हुए हैं. इसके पास ही मेडिकल शॉप है. यहां काफी भीड़ है और कोई कार्ड स्‍वीकार नहीं कर रहा है. सभी को कैश चाहिए .'  इस भारतीय स्‍टूडेंट ने बताया...

'बॉम्ब शेल्टर में चले जाएं', रूसी हमले के बीच भारत की यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सलाह; ये है लोकेशन

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले से मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यहां फंसे भारतीयों के लिए शाम बजे तीसरी एडवाइजरी की है. भारतीय दूतावास ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर एयर सायरन और बम की चेतावनी सुनाई दे रही है. यदि आप भी ऐसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो गूगल मैप पर बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय स्थलों का विवरण उपलब्ध है, जिनमें से कई आश्रय स्थल भूमिगत मेट्रो में स्थित हैं." दूतावास ने कहा कि कीव में रहने वालों के लिए, कीव शहर प्रशासन का आधिकारिक लिंक भी दिया गया है.  यह भी पढ़ें यूक्रेन में 18,000 के करीब भारतीय हैं, जिनमें से कई स्टूडेंट्स हैं. फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विभान भेजा गया था, लेकिन यह विमान वापस आ गया है क्योंकि यूक्रेन ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.  विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, "चूंकि यूक्रेन में एयर स्पेस बंद हो गया है इसलिए हमने फ्लाइट के जरिये भारतीयों को वापस लगाने के उपायों को फिलहाल रोक दिया है. हम यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वैकल्प...

हवाई क्षेत्र बंद, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अब भारत इस रणनीति पर कर रहा काम

Image
उन्होंने कहा, "भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम अथॉरिटीज के संपर्क में हैं. भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति को लेकर अलर्ट है और भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं. देख रहे हैं कि हम हमारे नागरिकों को पड़ोसी देशों और यूक्रेन से लगती पश्चिम सीमाओं के जरिये कैसे निकाल सकते हैं."  Ambassador's Video Message to the Indian Nationals in Ukraine. @MEAIndia @PMOIndia @PIBHindi @DDNewsHindi @DDNewslive @DDNational @IndianDiplomacy @IndiainUkraine pic.twitter.com/yjDzE3xzxq — India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 24, 2022 राजदूत ने कहा, ‘‘हवाई क्षेत्र बंद है, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित है और सड़कों पर भीड़भाड़ है. मैं सभी से शांत रहने और स्थिति का सामना धैर्य के साथ करने का अनुरोध करता हूं.'' उन्होंने कहा कि कीव में भारतीय दूतावास खुला हुआ है और उसका कामकाज जारी है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया आप जहां भी हों, अपने परिचित स्थानों पर रहें. जो लोग पारगमन में हैं, कृपया...

यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट रवाना : समाचार एजेंसी ANI

Image
भारत और यूक्रेन के बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को 3 उड़ानें संचालित होंगी. नई दिल्ली: रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच  यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह रवाना हुई. समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि 200 से अधिक सीटों की क्षमता वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है. यह वापसी में आज रात दिल्ली में उतरेगा. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीयों की भलाई हमारी भी प्राथमिकता है. भारत सरकार द्वारा एयर बबल व्यवस्था के तहत यूक्रेन से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद, एयर इंडिया ने 18 फरवरी को घोषणा की थी कि वह इस महीने भारत और यूक्रेन के बीच तीन वंदे...