Posts

Showing posts with the label AAP

भगवंत मान को 'केजरीवाल की कठपुतली' बताने के बाद पलटे नवजोत सिद्धू, तारीफ में बोली बड़ी बात

Image
सिद्धू ने की भगंवत मान की तारीफ चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की तारीफ करते नजर आए. भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी लाइनों से ऊपर उठेंगे और राज्य में माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन करेंगे. आप के पूर्व नेताओं कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद सिद्धू की यह तारीफ सामने आई है.  यह भी पढ़ें सिद्धू एक वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ में कहते हैं कि "मैं उसे यानी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को अपना छोटा भाई मानता हूं. वह एक ईमानदार आदमी है. मैंने उस पर कभी उंगली नहीं उठाई. अगर वह इसके (माफिया) के खिलाफ लड़ता है, तो मेरा समर्थन उसके साथ है; मैं पार्टी लाइनों से ऊपर उठूंगा क्योंकि यह लड़ाई है पंजाब के अस्तित्व की है." Pb Govt is acting like @ArvindKejriwal 's puppet… Police action against @DrKumarVishwas & @LambaAlka ji shows that it is being used to silence his critics… Congress stands firmly with...

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर राज्य को लूटा और आज गालियां मुझे दे रहे हैं'

Image
आप नेता ने कहा कि हिमाचल को हम देवभूमि कहते हैं ये देवताओं की भूमि है, जब भगवान सृष्टि रच रहा था तो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाया, भगवान ने दिल खोलकर दिया, नदी, पहाड़ जड़ी-बूटियां सब दिया लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने भी हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, 30 साल तक कांग्रेस और 17 साल तक भाजपा ने राज किया है. हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ट्वीट कर कहते हैं कि दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा, दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार, तो क्या हिमाचल में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती? मैंने पूछा क्यों तो बोले कि हिमाचल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग है, मैंने कहा कि आपकी नीयत खराब है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती मैं कट्टर देशभक्त और ईमानदार आदमी हूं, हम अन्ना आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं, दिल्ली के लोगों ने मौके दिया, आप लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में होंगे, उनसे पूछिए कि दिल्ली के स्कूल कैसे हैं. केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर जी को बता दो कि दिल्ली में स्कूल कैसे हैं, मैं जयराम ठाकुर जी को दिल्ली...

"देश में गुंडई और लफंगाई बंद करनी है, तो BJP मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर": मनीष सिसोदिया

Image
8 साल में BJP ने स्कूल, अस्पताल, रोजगार, महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं किया: सिसोदिया नई दिल्ली: जहांगीरपुरी बुलडोजर मामले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय जनता पार्टी से कई सारे सवाल पूछे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कहीं स्कूल, कॉलेज, रोजगार, महंगाई कम करने की बात करती नजर नहीं आएगी. केवल गुंडई और लफंगाई की बात करती हुई नजर आएगी. इनके नेता गुंडई और लफंगाई करते हुए देखे जाएंगे या गुंडे दबंगों का सम्मान करते हुए नजर आएंगे. देश की अगली पीढ़ी को पढ़ाने का इनके पास कोई काम नहीं, नौकरी देने का कोई काम नहीं है. BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/6t8QkYSr4z — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022...

मुख्य षड्यंत्रकारी और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी से हुई दिल्ली में हिंसा : रिपोर्ट

Image
पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी निवासी अंसार पहले भी मार-पीट के दो मामलों में लिप्त रहा है, उसे एहतियाती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जुआ तथा हथियार कानूनों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज है. अंसार की पत्नी सकीना का दावा है कि वह लैपटॉप खरीदने वजीराबाद गये थे और करीब साढ़े छह बजे जोरों की भूख लगी होने की बात कहकर खाना तैयार रखने को कहा था. पांच बच्चों की मां सकीना ने कहा कि जब वह वजीराबाद से लौटे तो वह उनका खाना लगाने लगी. वह कहती हैं, ‘‘इसी दौरान उन्हें कॉल आया और उन्होंने कहा कि बड़ा झगड़ा हो गया है, खाना अभी रहने दो. उन्होंने कहा कि मामला सुलझाने के लिए उनका वहां होना जरूरी है नहीं तो लोगों की जान चली जाएगी.'' सकीना कहती हैं कि वह अपना फोन लिए बगैर ही मौके पर भागे, लेकिन अब (पुलिस) उन्हें ही दोषी बता रही है. अंसार की पत्नी ने कहा कि इसी रास्ते से दो बार जुलूस शांति से निकल गया था लेकिन तीसरी बार जब वह आया तो उस वक्त ‘रोजा खोलने' का वक्त था. उसने कहा, ‘‘वे पूरी तैयारी से आए थे, वरना उनके पास डंडे, बोतलें और अन्य चीजें कैसे होतीं. जब वे मस्जिद के सामने पहुंचे तो, उ...

“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा

Image
आप ने बीजेपी पर बोला हमला नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़प को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का ये बयान तब आया जब दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल की झड़प रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही सहायता प्रदान करने का नतीजा है. यह भी पढ़ें आदेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को सम्मानित किया गया है. जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. इस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. आप का कहना है कि हाल की घटनाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि हिंसा के पीछे भाजपा ही है. आदेश गुप्ता ने स्वयं बर्बरता और गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 गुंडों को सम्मानित व सम्मानित किया. जब आप खुद ऐसे गुंडों का सम्मान करते हैं तो आप जनता को संदेश ...

केजरीवाल और भगवंत मान की बैठक में पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का खाका तैयार, जल्‍द होगा ऐलान : सूत्र

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बैठक की (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को अमलीजामा पहनाने के लिए आम आदमी पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक हुई. केजरीवाल के दिल्‍ली स्थित घर पर हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे चली. बैठक में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे.सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 'केजरीवाल की पहली गारंटी' 300 यूनिट मुफ्त बिजली कैसे दी जाएगी, इस बारे में चर्चा हुई. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/?feed_id=20556&_unique_id=62580f0a0b0e1

गाने में पंजाबियों को ‘गद्दार’ बताने पर आप ने पंजाबी सिंगर की आलोचना की

Image
Punjab में आम आदमी पार्टी को हासिल हुई है जीत चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की उनके हालिया गीत के लिये मंगलवार को उनकी आलोचना की. आप नेताओं ने इस गीत में उन पर राज्य के लोगों को ‘गद्दार' कहने का आरोप लगाया.सिद्धू मूसेवाला नाम से प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपना नवीनतम गीत जारी किया है जिसका शीर्षक ‘स्केपगोट' है . इस गाने में वह हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बारे में बात करते हैं. मूसेवाला ने प्रदेश के मनसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था जहां से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला से 63,323 मतों से चुनाव हार गए. यह भी पढ़ें आम आदमी पार्टी नेता नेता मलविंदर सिंह कंग ने मूसेवाला पर अपने नये गीत में पंजाब के लोगों को ‘गद्दार' कहने का आरोप लगाया और कांग्रेस से ‘आपत्तिजनक' गीतों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया, इस गीत से पंजाब के लोगों के प्रति कांग्रेस की मानसिकता झलकती है. कंग ने दावा किया, मूसेवाला ने अपने गीत में ती...

"पंजाब में जंगल राज है": AAP पर निशाना साधते हुए बोले नवजोत सिंह सिद्धू

Image
सिद्धू ने AAP सरकार पर उठाए सवाल लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप (AAP) सरकार पर हमला बोला. सिद्धू ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह "जंगल राज" है, क्या कानून और व्यवस्था के अलावा कोई अन्य प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए. दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में सिद्धू परिवार को सांत्वना देने के लिए लुधियाना पहुंचे थे, तब उन्होंने आप की जमकर आलोचना की. यह भी पढ़ें इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी. कोई भी कानून-व्यवस्था से नहीं डरता, यह जंगल राज है. दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं." अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के प्रति जवाबदेह लोग गुजरात में जाकर चरखा कताई कर रहे है.  "पंजाब के लोगों पर हर दिन हमले होते हैं. गुरदासपुर में चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. लुधियाना में भी हत्या हुई थी,...

Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत

Image
केजरीवाल और भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. अहमदाबाद: आप (AAP) प्रमुख अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुजरात (Gujarat) में चुनावी तैयारियों के लिए पहुंच चुके हैं. दिल्ली सीएम (Delhi CM) केजरीवाल और पंजाब के नए-नवेले सीएम भगवंत मान की जोड़ी अहमदाबाद में पहुंचने के बाद साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंची. जहां दोनों नेताओं ने चरखा भी चलाया. यह भी पढ़ें साबरमती आश्रम पहुंचने पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा, हम अपने आप को धन्य मानते हैं कि गांधी के देश में पैदा होने का अवसर मिला. मैं सीएम बनने से पहले यहां आ चुका हूं. मैं शहीदों की धरती से आता हूं आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा. पंजाब के हर घर मे चरखा है, चरखे से सूत कातते हैं. आज गांधी जी का ओरिजनल चरखा दिखा. हम नेशनलिस्ट लोग हैं, देश को प्यार करने वाले लोग हैं. गुजरात के लोग इंकलाबी लोग हैं. ये भी पढ़ें: 1901 के बाद रिकॉर्ड हुआ मार्च का सबसे गर्म दिन, बारिश में 71% की आ गई कमी केजरीवाल और भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं....

चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अमित शाह के 'प्लान' से मची हलचल, विपक्ष ने उठाए सवाल

Image
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें अब केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप होंगी और इसका उन्हें ‘‘बड़े पैमाने'' पर फायदा होगा. उन्होंने यह भी कहा कि महिला कर्मचारियों को शिशु की देखभाल के लिए मौजूदा एक साल के अवकाश की जगह अब दो साल का अवकाश मिलेगा.  इस मामले पर आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, '2017 से 2022 तक कांग्रेस ने पंजाब पर शासन किया. अमित शाह ने तब चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनी थीं. पंजाब में आप की सरकार बनते ही अमित शाह ने चंडीगढ़ की सेवाएं छीन लीं. आप के बढ़ते कदमों से बीजेपी डरी हुई है. "  From 2017 to 2022 Congress ruled Punjab. Amit Shah didn't take away Chandigarh powers then. As soon as AAP formed Govt in Punjab, Amit Shah took away Chandigarh's services. BJP is scared of AAP rising footprint. https://t.co/8Dnex4rcWG — Manish Sisodia (@msisodia) March 27, 2022 शाह ने कहा, ‘‘मैं चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को एक ...

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

Image
आप सरकार का बड़ा फैसला चंडीगढ़: पंजाब में सत्ता संभलाने के बाद आम आदमी पार्टी एक्शन में दिखाई दे रही है. पंजाब में आप सरकार द्वारा पूर्व को विधायकों वन टर्म पैंशन देने का फैसला लेने के बाद सरकार ने एक ओर महत्वपूर्ण घोषणा की है. सरकार की ओर से पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की जाएगी. अधिकारी काल कर के समय मांग लोगों के घरों तक राशन पहुचाएंगे. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि पंजाब में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी (Rashion Door Step Delivery) शुरू होगी. जिसके जरिए सरकार लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी. इस काम को अधिकारी ही करेंगे. आम आदमी पार्टी ने इस योजना को दिल्ली में भी शुरू किया था. लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी.  ये भी पढ़ें: Goa: प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज नेता बने शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट प्रति महीने फ्री करने का ऐलान किया था. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सरकार बनने पर एक अप्रैल से पंजा...

"चंडीगढ़ पर जायज़ दावे को लेकर सख्ती से लड़ेगा पंजाब": अमित शाह के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान

Image
चंडीगढ़ पर जायज़ दावे को लेकर सख्ती से लड़ेगा पंजाब नई दिल्ली: पंजाब में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के भर्ती नियमों में बदलाव का मुद्दा अब गरमाता हुआ दिख रहा है. चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम लागू किए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है. भगवंत मान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ प्रशासन में अन्य राज्यों और सेवाओं के अधिकारियों और कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से लगा रही है. जो कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के खिलाफ है. पंजाब चंडीगढ़ पर अपने सही दावे के लिए मजबूती से लड़ेगा. यह भी पढ़ें भाखड़ा-ब्यास प्रबंध बोर्ड के नियमों में हुए बदलाव का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से काफी छाया हुआ है. पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की ओर से नियमों में हुए बदलाव का विरोध किया जा रहा है.  विपक्षी दलों का दावा है कि बीबीएमबी के नियमों में बदलाव की वजह से पंजाब और हरियाणा के हितों को नुकसानदेह होगा. अब इस मसले पर पंजाब के नए-नवेले सीएम भगवंत मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. भगवंत मान का ट्वीट Central Govt has been stepwise imp...

MCD बिल में मूल समस्‍याओं का हल नहीं, केंद्र इसे चुनाव टालने के लिए लाया : AAP विधायक सौरभ भारद्वाज

Image
सौरभ भारद्वाज ने कहा, यह बिलकेवल नगरनिगम चुनाव टालने के लिए लाया जा रहा नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्‍ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj ) ने दिल्‍ली नगर निगम संशोधन बिल (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill 2022) मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी प्रदान की है, इसमें तीनों एमसीडी के विलय (MCD Merger Bill) का प्रस्‍ताव है, दूसरी ओर AAP से इसे दिल्‍ली नगरनिगम चुनाव टालने की बीजेपी की कोशिश करार दिया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि नगर निगम चुनाव में हार की डर से ऐसा कर रही है. सौरभ भारद्वाज ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मैंने इस बिल को पढ़ा है इसमें नगर निगम की जो समस्या है उसका कोई हल नहीं दिया गया है. भ्रष्टाचार कैसे कम होगा, इसका कोई प्रावधान नहीं है. इसी तरह कोई आदमी मकान बनाएगा तो उसके यहां लेंटर डालने से पहले जो पार्षद पैसा मांगते हैं, उनको कैसे रोका जाए इसका कोई प्रावधान नहीं है. पैसे की समस्या है, उसका भी कोई प्रावधान नहीं है.'  यह भी पढ़ें ग्रेटर कैलाश विधानसभा स...

Punjab: CM भगवंत मान की अगुवाई में आप विधायकों की मीटिंग आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे केजरीवाल

Image
पंजाब के विधायकों की बैठक आज चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में आज आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी विधायकों की मीटिंग होने जा रही है. एक जानकारी के मुताबिक यह मीटिंग मोहाली (Mohali) में होगी. मीटिंग में पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) भी मौजूद रहेंगे. साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 12 बजे जुडेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद भगवंत मान (Bhagwant Mannn) ने मुख्यमंत्री (CM) पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है. वहीं उनके बाद 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी. पंजाब के सीएम भगवंत मान कैबिनेट में पुराने चेहरों के बजाय नए नवेले विधायकों को मौका दिया गया है, इनमें से एक महिला मंत्री भी शामिल हैं. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के बुलावे पर 2 अप्रैल को भारत आएंगे इजरायली PM, जानें क्यों खास है उनका ये दौरा 117 विधानसभा सीटों वाले राज्य में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं. इस ...

"भगवंत मान ने सभी मंत्रियों के लिए तय किए हैं टारगेट, अगर पूरी न हुईं तो...": अरविंद केजरीवाल

Image
पंजाब  के लोगों ने हीरे चुन कर के भेजे हैं और इसलिए 92 लोगों की टीम बनकर काम करना है, मैं  बड़ा भाई हूं और भगवंत  की लीडरशिप में काम करना है. हर हाल में भगवंत  मान  द्वारा दी जिम्मेदारी को पूरा करना है. कभी सोचा था कि MLA बनोगे? बड़े बड़े लोगों को हराने वाले घमंड न करें. किसी का किसी पद पर हक़ नहीं होता है. भगवतं मान की तारीफ में अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि मैं आज बहुत  खुश  और भावुक  हूं कि पंजाब  के लोगों ने बहुत प्यार दिया है, पिछले कुछ दिनों में मान  साहब ने जबरदस्त  कमा किया है, 3 दिन में मान साहब ने कमाल कर दित्ता. अब देश में भर में मान  साहब की चर्चा है. पंजाब के लोगों ने शपथ ली, लोगों को लगा कि वो शपथ ले रहे हैं. पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर जनता को सुरक्षा  दी, बर्बाद फ़सल का मुआवजा भी दिया. इसके साथ ही  एंटी करप्शन एक्शन लाइन का एलान किया जिसके बाद दिल्ली वालों के कॉल आने लगे, अपने आप से सुधार हुए हैं. पंजाब  में आज रोजगार एक बड़ी समस्या है और रोजगार के एलान से  उम्मीद अब विश्वास में बदल गयी  है इस बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत बड़ा बहुमत दिया है,जहां ह...

‘नौकरी में नहीं चलेगी कोई ‘सिफारिश’-भर्ती पर बोले पंजाब सीएम भगवंत मान

Image
चंडीगढ़: पंजाब के नए-नवेले मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज अपने विधायकों संग पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया. इससे पहले भगवंत मान ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्तियों को भरने को मंजूरी दे दी है. मान ने एक वीडियो (Video) संदेश में इसकी घोषणा की है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘इस बार नौकरियों में कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई ‘सिफारिश' या कोई रिश्वत नहीं होगी.'' यह भी पढ़ें भगवंत मान ने मोहाली में विधायक संग हुई मीटिंग में कहा, "कई लोग इन नौकरियों के लिए आपसे संपर्क करेंगे, लेकिन आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है." हो सकता है कि आपके पास इन नौकरियो के लिए लोग सिफारिश लगवाने आएंगे लेकिन अगर अपने ऐसे किसी की सिफारिश की तो फिर आप किसी ओर का हक मारोगे. आप ने चुनाव के समय बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया था. ये भी पढ़ें: "भगवंत मान ने सभी मंत्रियों के लिए तय किए हैं टारगेट, अगर पूरी न हुईं तो...": अरविंद केजरीवाल ऐसे में आप की तरफ से राज्य में नौकरी देने की कवायद शुरू हो गई है. पार्टी के विधायकों को संब...

"मेरा पर्सनल नंबर": भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया

Image
चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की. भगवंत मान ने कल सीएम पद की शपथ ली थी और यह वादा किया था कि वे "एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा. यह भी पढ़ें उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर मेरा निजी नंबर होगा..अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो उस नंबर पर ऑडियो और वीडियो भेजें." उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैं किसी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहा हूं क्योंकि 99 फीसदी सरकारी कर्मचारी ईमानदार हैं लेकिन एक फीसदी कर्मचारी भ्रष्ट हैं, जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है. केवल 'आप' ही इस भ्रष्ट व्यवस्था को साफ कर सकती है." भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा...

'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया किया, मान पंजाब में इसे खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Image
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन की भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया है और उनके समकक्ष भगवंत मान तथा उनके मंत्री अब पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया. मान ने एलान किया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो लोग इस नंबर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगली बार, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो इनकार नहीं करें. अपना मोबाइल फोन निकालिए और इसे रिकार्ड कर उस नंबर पर भेज दीजिए, जो जारी किया जाएगा. यह उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. हम उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.'' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 49 दिनों वाली अपनी पहली सरकार के दौरान इसी तरह का कदम उठाया थ...

पंजाब की जीत का जश्न पूरे यूपी में मनाएगी AAP, सभी जिला मुख्यालयों में आज विजय जुलूस

Image
यूपी में पंजाब की जीत का जश्न मनाने में जुटी आप लखनऊ: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) अपनी इस जीत का जश्न पूरे उत्तर प्रदेश में मनाएगी. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनायेगी. पार्टी 12 मार्च को राज्य के सभी जिलों में विजय जुलूस निकालेगी और पंजाब की जीत का जश्न गांव, कस्बा, शहर स्तर पर मनाएगी. यह भी पढ़ें सिंह ने दावा किया कि पंजाब में मिली जीत से आम आदमी पार्टी को अब जनता ने राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार लिया है. यह इस बात का साफ संकेत है कि लोग आप की झाडू लेकर राजनीति की गंदगी को साफ करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर द्वारा दिये गये संविधान के हिसाब से सभी को बराबरी का हक दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में गांव-गली और मोहल्ले तक मजबूत संगठन का गठन करेगी. यह काम तत्काल शुरू किया जाएगा और इस काम में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटेगा. सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी 23 और 24 म...

AAP की पंजाब में दमदार जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नजर

Image
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक हो सकते हैं. नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार का ऐलान किया कि वह इस साल के अंत में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पार्टी ने कहा कि वह 'कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से तंग आ चुके' आम आदमी का एक विकल्प बनना चाहती है.  यह भी पढ़ें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में एक मार्च निकाला. आम आदमी पार्टी अगले महीने शिमला में नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी. ''पंजाब ने शानदार फैसला किया'' : विधानसभा चुनाव में AAP की जीत के बाद बोले नवजोत सिद्धू पंजाब में AAP की जीत किसी राज्य में पार्टी की पहली जीत है. 2017 में भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस बार कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाना तो दूर, बल्कि 117 में से केवल 18 सीटें ही जीत पाई. वहीं आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन आम आदमी ...