Posts

Showing posts with the label electionresult

UP Election Results : यूपी के चुनावी दंगल में इन दिग्गजों की किस्मत का आज होगा फैसला

Image
UP Election Results 2022: यूपी के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम गुरुवार को सामने आएंगे. उत्तर प्रदेश का इस बार का चुनाव बहुत कशमकश भरा रहा है. इस बार के चुनाव में न तो सत्ता पक्ष, न ही विपक्ष के पक्ष में कोई लहर दिखाई दी. इन हालात में यह कहना मुश्किल है कि यूपी में नतीजे किसके पक्ष में आते हैं, हालांकि सभी एक्जिट पोल में बीजेपी की सरकार की वापसी की संभावनाएं जताई गई हैं. यूपी के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.  यह भी पढ़ें यूपी की 403 विधानसभा सीटों के चुनाव मैदान में करीब 60 ऐसे दिग्गज नेता हैं जिनका अपने क्षेत्र में खासा राजनीतिक वर्चस्व है और जिन्होंने पहले कई चुनाव जीते हैं.            उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करहत सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सिराथू से उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता केशव प्रसाद मौर्य, नकुर सीट पर सपा के धरम सिं...