Delhi Coronavirus Update: राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 5 मौतें, 776 नए केस आए
24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए (फाइल फोटो) नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 का कहर घटता दिख रहा है. दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे में 776 नए मामले दर्ज किए गए. हालांकि, कल के मुकाबले केसों में मामूली बढ़त देखी गई. मंगलवार को 756 नए कोविड केस सामने आए थे. दिल्ली में अब तक कुल 18,53,428 मामले रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना संक्रमण दर 1.37 फीसदी हुई. यह भी पढ़ें बीते 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है, जिससे शहर में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,086 हो गया है. वहीं, 24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. डिस्चार्ज हुए कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 18,24,145 पहुंच गया है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या (यानी जिन कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा) 3,197 रह गई है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.17 फीसदी है. होम आइसोलेशन में 2041 मरीज हैं. रिकवरी दर 98.42 फीसदी है. कोरोना डेथ रेट 1.41 प्रतिशत है. READ ALSO: 'कोरोना केसों में आई कमी के मद्देनजर अतिरिक्त पाबंदियों में दें रियायत' : केंद...