पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान से सुनिए राजनीति के 'जंगल बुक' की कहानी
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम की घोषणा की है. पार्टी के सर्वे में 93.3 फीसदी लोगों ने सरदार भगवंत मान को पसंद किया है. जब इसी पर NDTV ने भगवंत मान से बातचीत की तो उन्होंने कहा, 'आज पंजाब की इतिहास में बड़ा दिन है. क्योंकि इतिहास में पहली बार हुआ है कि सीएम उम्मीदवार को लेकर लोगों से पूछा गया. साढ़े 21 लाख लोगों ने विश्वास जताया, जिससे मेरा हौसला बढ़ा. लेकिन साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई.' यह भी पढ़ें मान ने कहा कि, 'मैं बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं कि पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा. मैं वादा करता हूं कि तनदेही से जिम्मेदारी निभाऊंगा. कोई ताजपोशी नहीं. आज सिर्फ चेहरे का ऐलान हुआ है. ये काम तो हम 10 मार्च को करेंगे. जब पंजाब के लोग अपनी सरकार बनाएंगे और खुशियां मनाएंगे. जिसमें सभी फैसले उनके अपने होंगे. उनकी मर्जी के मुताबिक होंगे.' एक पूछे गए सवाल के जवाब में मान ने NDTV से कहा, 'मेरे लिए पंजाब में च...