18 जून : ऑटिस्टिक गौरव दिवस (Autistic Pride Day)
First Published: June 18, 2022 | Last Updated:June 18, 2022 ऑटिस्टिक गौरव दिवस (Autistic Pride Day) 18 जून को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों के बीच ऑटिज्म के बारे में जागरूकता पैदा करना है। ऑटिज्म एक विकासात्मक विकार है जो व्यक्ति की बातचीत और संवाद करने की क्षमता को प्रभावित करता है। इस दिन को एक इंद्रधनुष अनंत प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है, जो ऑटिस्टिक लोगों की अनंत संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक 160 में से एक बच्चा ऑटिस्टिक है। विश्व ऑटिज्म दिवस (World Autism Day) विश्व ऑटिज्म दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा नामित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र के 7 आधिकारिक स्वास्थ्य विशिष्ट दिनों में से एक है। ऑटिज्म के लिए भारत सरकार की पहल भारत सरकार के ऑटिज्म से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कई कार्यक्रम शुरू किये हैं: ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के कल्याण के...