Posts

Showing posts with the label RajyaSabha

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा जाने की अटकलों को लेकर दी यह प्रतिक्रिया..

Image
नीतीश कुमार ने उनके राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाओं पर स्‍पष्‍टीकरण दिया है पटना : Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने उनके राज्यसभा जाने की ‘इच्छा' को लेकर हो रही कयासबाजी को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि “यह महज अटकलें हैं जिनका कोई आधार नहीं है.” बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए आज यहां वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, “ऐसे ही कुछ भी छपता रहता है. मैं भी देखकर आश्चर्यचकित रहता हूं.”जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे नीतीश अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि नीतीश ने 30 मार्च को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि उनकी राज्यसभा जाने की इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है. नीतीश के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि वे संसद के उच्च सदन के सभापति बनेंगे.संवाददाताओं द्वारा बिहार विधान परिषद चुनावों में राजग उम्मीदवारों की संभावना के बारे में पूछ...

हरभजन सिंह को 'आप' पंजाब से राज्यसभा के लिए कर सकती है नामित : सूत्र

Image
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेज सकती हेै. चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की नई सरकार पंजाब से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत कर सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पूर्व ऑफ स्पिनर को जालंधर में एक नए खेल विश्वविद्यालय का प्रभार दिया जा सकता है. भगवंत मान ने पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान यह यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था. नए मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता देने का वादा किया है. यह भी पढ़ें यदि हरभजन सिंह राज्यसभा सांसद बनते हैं तो यह 41 वर्षीय क्रिकेटर उन पूर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल हों जाएगा जिन्होंने उच्च सदन में सांसद के रूप में कार्य किया है, जैसे कि सचिन तेंदुलकर. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अज्ञात व्यक्ति के हवाले से खबर दी है जो कि पूर्व क्रिकेटर का करीबी है. उसके मुताबिक "नए मुख्यमंत्री सहित आप के शीर्ष नेतृत्व ने हरभजन सिंह से संपर्क किया है और अगले राज्यसभा कार्यकाल के लिए अपना नामांकित उम्मीदवार बनने की पेशकश की है. नए मुख्यमंत्री चाहते है...

ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए कितनी तैयार है सरकार, जानें स्वास्थ्य मंत्री से

ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए कितनी तैयार है सरकार, जानें स्वास्थ्य मंत्री से