Posts

Showing posts with the label UttarPradesh

उत्तर प्रदेश : एमएलसी अक्षय प्रताप की मुश्किलें बढ़ीं, गैर जमानती वारंट जारी

Image
अदालत ने  अक्षय प्रताप सिंह की जमानत निरस्त कर गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले की एक अदालत ने पेशी पर उपस्थित नहीं होने के बाद अपील पर सुनवाई के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अक्षय प्रताप सिंह (Akshay Pratap Singh) उर्फ गोपाल जी की जमानत निरस्त कर गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है. जिला सत्र न्यायाधीश संजय शंकर पाण्डेय की अदातल में पेशी के दौरान उपस्थित नहीं हुये . अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की जमानत निरस्त कर गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया. यह भी पढ़ें जिला शासकीय अधिवक्ता (DGC) योगेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को गत 24 मार्च को एमपी एमएलए अदालत से फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में हुई सात वर्ष की सजा की जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अपील कर जमानत के लिये प्रार्थना पत्र दिया दिया था, जहां उस दिन जिला सत्र न्यायाधीश का प्रभार देख रहे अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने एमपीएमएलए न्यायालय के निर्णय पर रोक ...

आजम खां को झटका! शिया वक्फ बोर्ड ने वक्फ सम्पत्तियां वापस लेकर शाही खानदान को सौपीं

Image
आजम खां और रामपुर के शाही परिवार के बीच काफी पुरानी रंजिश है. लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिया वक्फ (WAQF Board) बोर्ड ने भ्रष्टाचार के कई मुकदमों में जेल में बंद वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (SAPA) नेता और विधायक मुहम्मद आजम खां (Azam Khan) को झटका देते हुए रामपुर की कई वक्फ सम्पत्तियां उनके कब्जे से लेकर शाही खानदान को लौटा दी हैं. बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2012 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर तत्कालीन वक्फ मंत्री आजम खां द्वारा 'कब्जा की गयी थी. अब इस सिलसिले में की गयी शिकायतों की जांच के बाद रामपुर शाही परिवार की कई वक्फ सम्पत्तियां उनके असल मालिकान को लौट दी गयी हैं. यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि बोर्ड की पिछली 31 मार्च को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. जैदी ने बताया कि खां ने अपने कार्यकाल में शिया वक्फ बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष वसीम रिजवी को निर्देशित करके किले वाली मस्जिद और एक इमामबाड़े समेत शाही परिवार की सात 'अलल औलाद' (उत्तराधिकार आधारित) वक्फ सम्पत्तियां गैरकानूनी तरीके से छीनकर वसीम खान नामक एक बाहरी व्यक्ति को उनका मुतवल्ली बना दिया था...

योगी सरकार 2.0 : UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें

Image
योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम के तौर पर यूपी की कमान संभाली है योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वापजेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्‍यों के ज्‍यादातर सीएम शामिल हुए. योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी खास बातें... योगी आदित्यनाथ का वास्‍तविक नाम अजय सिंह बिष्‍ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) में हुआ था. माता-पिता के सात बच्‍चों में योगी शुरू से ही सबसे तेजतर्रार थे.जानकार बताते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए. योगी आदित्‍यनाथ गणित विषय से स्‍नातक है. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. साल 2014 में  गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए. गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद उनका रा...

"BSP प्रवक्ता TV डिबेट में शामिल नहीं होंगे", मीडिया पर भड़कीं मायावती, लगाया जातिवादी रवैये का आरोप

Image
मायावती ने मीडिया पर जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मीडिया पर जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि अब से उनकी पार्टी के कोई भी प्रवक्ता टीवी चैनलों पर होने वाले डिबेट में शामिल नहीं होंगे. राज्य के चुनाव के नतीजे जारी होने के दूसरे दिन उन्होंने ट्वीट कर मीडिया पर कई आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, "यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आक़ाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है, वह किसी से भी छिपा नहीं है. यह भी पढ़ें सपा गठबंधन के 34 मुस्लिम प्रत्याशी जीते चुनाव, जानिए किन सीटों पर मिली कामयाबी, पूरी LIST 1. यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आक़ाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है। इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी...

"सड़कों पर बहुत कम आवारा पशु": पांचवें चरण की वोटिंग से पहले बोली यूपी सरकार

Image
उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशी किसानों के लिए एक खतरा बने हुए हैं. (फाइल फोटो) लखनऊ: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के पांचवें चरण से पहले कहा है कि उसने राज्य भर में आवारा पशुओं के संरक्षण के मुद्दे पर "उल्लेखनीय काम" किया है. यूपी चुनाव में इस बार यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी चुनावी रैलियों में इस पर बात करने को मजबूर कर दिया. यह भी पढ़ें यूपी सरकार ने कल (शनिवार, 26 फरवरी) शाम सूचना विभाग के एक समूह पर जारी बयान में कहा, "राज्य सरकार और राज्य की जनता मवेशियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है और राज्य सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके कारण लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान किया गया है. यह सूचित करना उचित है कि निराश्रित गोवंश बहुत कम पशुओं को छोड़कर सड़क और कृषि क्षेत्र में इधर-उधर नहीं भटक रहे हैं." रोजगार को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच जलेबी, पूरी और पकोड़े तलते नजर आए UP के मंत्री सरका...

'...'गाजियाबाद के कवि' को नियुक्त कर लें प्रधानमंत्री' : केजरीवाल का कुमार विश्वास पर निशाना

Image
अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास की टिप्पणियों का समर्थन करने पर PM मोदी पर पलटवार किया. लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal)  ने सहयोगी से आलोचक बने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की टिप्पणियों का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर पलटवार किया. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को उन्हें (कुमार विश्वास को) आतंकवादियों की पहचान के लिए वन-मैन फोर्स के रूप में नियुक्त करना चाहिए. यह भी पढ़ें आम आदमी पार्टी के संयोजक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कुछ दिनों पहले कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधान मंत्री बनना चाहते थे. उनके इस बयान ने पिछले सप्ताह एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था. सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सभी एजेंसियों से छापे मरवाए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के एक कवि ने सपना देखा कि केजरीवाल आतंकवादी है...

UP : विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में आज रात से हटाया गया नाइट कर्फ्यू

Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को ले लगा था नाइट कर्फ्यू (प्रतीकात्मक फोटो) लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो गया है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है. इस बीच यूपी सरकार ने फैसला किया है कि आज से नाइट कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा. ऐसा निर्णय कोरोना के घटते मामलों को लेकर लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था. लेकिन जब प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो गए हैं, तो इसे हटाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश भी दिया है.  यह भी पढ़ें पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 842 नए मामले सामने आए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739  है. ...

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पुलिस मुठभेड़ हुईं

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: गृह मंत्रालय की ओर से लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के अनुसार नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पुलिस मुठभेड़ हुई हैं. उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुई मुठभेड़ों की संख्या के बारे में विवरण मांगा था. इस पर गृह मंत्रालय ने कहा कि 117 पुलिस मुठभेड़ें एक जनवरी 2017 से 31 जनवरी 2022 के बीच हुईं. इसी अवधि में 191 पुलिस मुठभेड़ों के साथ छत्तीसगढ़ इस सूची में सबसे ऊपर है. यह भी पढ़ें हालांकि पीलीभीत के बीजेपी सांसद के सवालों के जवाब में गृह मंत्रालय ने मुठभेड़, हत्याओं की दर्ज की गई एफआईआर की संख्या, मुठभेड़ में हत्याओं के आरोप में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच की संख्या के संबंध में और इसी अवधि में मुठभेड़ में हत्याओं के आरोप में दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों की संख्या का कोई विवरण नहीं दिया. गृह मंत्रालय ने अपने उत्तर में कहा कि "ऐसा कोई रिकॉर्ड केंद्रीय रूप से नहीं रखा जाता है. इसके अलावा, भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार, "पुलिस" और "लोक व्यवस्...

लता मंगेशकर के सम्मान में BJP ने टाली यूपी में घोषणा पत्र की लॉन्चिंग, कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि

Image
लखनऊ में बीजेपी नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा. लखनऊ: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद BJP ने  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज अपने चुनावी घोषणा पत्र (Election Manifesto) की लॉन्चिंग टाल दी है. मंगेशकर का आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश भाजपा के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे नेताओं ने दिवंगत गायिका के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. 33 की उम्र में ही लता मंगेशकर को दिया गया था 'जहर'; पहली कमाई थी 25 रुपये: जानें- 10 अनसुनी बातें पार्टी ने कहा है कि बाद में उत्तर प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी. पहले चरण का विधानसभा च...

UP: सपा विधायक नाहिद हसन को झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

Image
नाहिद हसन, यूपी की कैराना सीट से सपा के टिकट पर नामांकन दाखिल कर चुके हैं (फाइल फोटो) मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में कैराना की विशेष अदालत ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) विधायक नाहिद हसन (Nahid Hasan)  की जमानत अर्जी खारिज कर दी. हसन को पिछले हफ्ते गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था. यूपी विधानसभा चुनाव में कैराना सीट से सपा के टिकट पर नामांकन कर चुके 34 वर्षीय हसन को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. इस सीट के लिए चुनाव 10 फरवरी को पहले चरण में होगा. सांसद-विधायक विशेष अदालत के जज सुबोध सिंह ने कहा कि जमानत का मामला नहीं था, इसलिए जमानत अर्जी खारिज कर दी गई. इस पर हसन के वकील ने कहा कि वह जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे.सरकार के वकील अशोक पुंधीर के मुताबिक, शामली जिले में स्थित कैराना की विशेष अदालत ने 15 जनवरी को विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. यह भी पढ़ें सपा पर पांच वर्षों में सबसे ज्यादा झूठे केस किसी ने लगाए तो भाजपा सरकार ने लगाए : अखिलेश यादव पुलिस के मुताबिक हसन समेत कुल 40 लोगों पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में अधि...

UP Polls 2022: 5 दिन पहले सपा में आए इमरान मसूद के तेवर हुए बागी, अब BSP में तलाश रहे जुगाड़

Image
नई दिल्ली: हाल ही में कांग्रेस (Congress) छोड़ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हुए इमरान मसूद (Imran Masood) के तेवर बग़ावती हो गए हैं. 12 जनवरी को इमरान मसूद सपा में शामिल हुए थे उनके साथ कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल हुए थे लेकिन इमरान मसूद अब अखिलेश से नाराज़ हो गए हैं क्योंकि इनकी सीट से सपा किसी और को टिकट दे रही है. यह भी पढ़ें सूत्रों की मानें सपा ने बदली परिस्थितियों में इमरान मसूद को MLC बनाने का ऑफ़र दिया है लेकिन इमरान मानने को तैयार नहीं हैं और अब बसपा में अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं. दरअसल, बीजेपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के सपा में शामिल होने से अब इमरान मसूद का सियासी समीकरण बिगड़ता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक इमरान मसूद को पहले नकुड़ से टिकट दिया जाना था लेकिन बीजेपी से आए धर्म सिंह सैनी ने उनका समीकरण बिगाड़ दिया. फिर बेहट विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी पेश की गई तो वहां से सपा के नरेश सैनी बीजेपी में शामिल हो गए और वहां से शाही इमाम के दामाद उमर अली खान की दावेदारी पेश हो गई है.  कांग्रेस से सपा में आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

बीजेपी नेता 15 दिन पहले तक दावा करते थे यूपी में पार्टी फिर सत्‍ता में आएगी लेकिन अब.... : शरद पवार

Image
शरद पवार ने कहा, यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अब पार्टी छोड़ रहे हैं और यही हाल जिला स्तर पर भी है मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता 15 दिन पहले तक पूर्ण विश्वास के साथ दावा करते थे कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आएगी, लेकिन अब कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब नेताओं के बीजेपी छोड़ने की खबर न हो. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के मद्देनजर पवार ने यह टिप्पणी की.गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में भाजपा के तीन मंत्रियों सहित आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है. यह भी पढ़ें ''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी पवार ने राकांपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यदि आप उत्तर प्रदेश की तस्वीर देखें, तो भाजपा नेता 15 दिन पहले कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में किसी और को देखने का कोई कारण नहीं है (पार्टी सत्ता में वापस आएगी).'' उन्होंने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अ...

'फेसबुक लाइव से लेकर 3D रैली तक': देखिए UP के 'डिजिटल चुनाव प्रचार' में राजनीतिक दल क्या बना रहे प्लान?  

Image
कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर बाद अपने सोशल मीडिया पेजों पर पार्टी की महिला केंद्रित 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के बारे में बात करेंगी. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी ने कहा है कि इस बातचीत कार्यक्रम में कार्यकर्ता और जनता दोनों प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछ सकेंगे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है. कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही जमीनी रैलियों, मैराथन और चुनावी अभियानों को स्थगित करने का ऐलान किया था और अब पार्टी वर्चुअल मोड में आ चुकी है.  UP Election 2022: कोरोना के कोहराम के बीच AAP ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां स्थगित कीं कांग्रेस नेताओं द्वारा यह निर्णय बरेली शहर में आयोजित एक मैराथन के बाद आया, जहां हजारों की संख्या में युवतियों ने भाग लिया था, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी. पार्टी का कहना है कि जल्द ही और अधिक डिजिटल अभियान शुरू किए जाएंगे. उधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अब तक डिजिटल अभि...

यूपी में बनेंगे 7 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

Image
नितिन गडकरी ने कहा कि अगले पांच सालों में यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए देंगे. लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस बनाए जाने की घोषणा की है. बुधवार को कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज को केंद्र में रखकर 26778 करोड़ रुपये की लागत से 821 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण, शिलान्यास व निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि अगले पांच सालों में यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए देंगे. अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है. यूपी का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बाराबर होगा. ऐसा करने के लिए यहां डबल इंजन (मोदी-योगी) की सरकार जरूरी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है. दिल्ली एक्सप्रेसवे को मिला 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम', गडकरी बोले- कम होगी ट्रैफिक की समस्या लखनऊ में अमौसी मेट्रो के निकट आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ स...

यूपी : चुनाव प्रचार करके लौट रहे सपा नेता की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने सुराग देने वाले को इनाम की घोषणा की

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. हालात की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की घटना के संबंध में महत्त्वपूर्ण सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. यह भी पढ़ें सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज (35) चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे. तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने तेज हथियार से उनका गला रेत दिया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और सपा नेताओं की भीड़ जुट गई. वारदात की जानकारी मिलते ही देवी पाटन म...

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं', प्रियंका गांधी के आह्वान पर UP सरकार के आदेश को धत्ता बता मैराथन में उमड़ी युवतियां

Image
[ad_1] कांग्रेस द्वारा इस मैराथन दौड़ का वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ और झांसी में मैराथन दौड़ में बड़ी भीड़ उमड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए मैराथन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था. "टीवी पर आपने शेखी बघारी, वाहवाही बटोरी, लेकिन वैक्सीन है कहाँ?" PM मोदी पर कांग्रेस का तीखा वार प्रशासन के इनकार के बाद झांसी में पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया लेकिन लड़कियों ने भी घर लौटने से इनकार कर दिया और दौड़ में शरीक होकर मानीं. कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "राज्य सरकार को तब कोई समस्या नहीं हुई, जब एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया और वहां लाखों छात्र जुटाकर लैपटॉप वितरित किए गए थे, तो फिर अब क्यों दिक्कत हो रही है?" 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन में बेटियां दौड़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। अब बेटियां डरेंगी नहीं लड़ेंगी, क्योंकि 'लड़की हूं, लड़ सकती...

अमित शाह का 'तूफानी' यूपी दौरा इसी सप्‍ताह से, 10 दिन में 21 सभाएं और तीन रोड शो करेंगे

अमित शाह का 'तूफानी' यूपी दौरा इसी सप्‍ताह से, 10 दिन में 21 सभाएं और तीन रोड शो करेंगे

कर्ज में डूबे किसान ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्‍या की और फिर जहर खाकर दे दी जान

कर्ज में डूबे किसान ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्‍या की और फिर जहर खाकर दे दी जान