Posts

Showing posts with the label PunjabChiefMinisterBhagwantMann

'अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे' वाली टिप्पणी के बाद विपक्ष के निशाने पर आए पंजाब CM भगवंत मान

Image
विपक्ष के निशाने पर आए पंजाब CM भगवंत मान नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान ( Chief Minister Bhagwant Mann) एक बार फिर अपने बयानों के चलते विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, भगवंत मान ने कहा था कि प्रदेश में ऐसा मौहाल बनाएंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे. उनकी इस टिप्पणी के बाद पंजाब कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री को विदेशियों के राज्य में आने से पहले हमारे घर को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में आशा करता हूं कि विदेशी लोग नौकरियों के लिए पंजाब से संपर्क करें, लेकिन इससे पहले हमें अपना घर व्यवस्थित करना होगा. उन्होंने सीएम भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि वह पहले युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सुनिश्चित करें. कानून और व्यवस्था बनाए रखें. भ्रष्टाचार समाप्त करें और पुलिस और सिविल मशीनरी का राजनीतिकरण करें. कर्जदार किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से रोकें.  I really hope foreigners approach PB for jobs but before that we have to set our house in order! Ensure job ...

"मेरा पर्सनल नंबर": भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया

Image
चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की. भगवंत मान ने कल सीएम पद की शपथ ली थी और यह वादा किया था कि वे "एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा. यह भी पढ़ें उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर मेरा निजी नंबर होगा..अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो उस नंबर पर ऑडियो और वीडियो भेजें." उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैं किसी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहा हूं क्योंकि 99 फीसदी सरकारी कर्मचारी ईमानदार हैं लेकिन एक फीसदी कर्मचारी भ्रष्ट हैं, जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है. केवल 'आप' ही इस भ्रष्ट व्यवस्था को साफ कर सकती है." भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा...

'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया किया, मान पंजाब में इसे खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Image
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन की भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया है और उनके समकक्ष भगवंत मान तथा उनके मंत्री अब पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया. मान ने एलान किया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो लोग इस नंबर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगली बार, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो इनकार नहीं करें. अपना मोबाइल फोन निकालिए और इसे रिकार्ड कर उस नंबर पर भेज दीजिए, जो जारी किया जाएगा. यह उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. हम उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.'' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 49 दिनों वाली अपनी पहली सरकार के दौरान इसी तरह का कदम उठाया थ...