Posts

Showing posts with the label crimenews

प्रयागराज में एक और सामूहिक हत्या, 2 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों का बेरहमी से मर्डर

Image
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है. ये घटना प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव की है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पोती भी शामिल है. सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया. यह भी पढ़ें हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी. घर से धुआं निकलता देखने के बाद घटना की जानकारी हुई. मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पोती मीनाक्षी (2) शामिल हैं. जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है. हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है. एसएसपी प्रयागराज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है. पीएम रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी पांचों की मृत्यु का कारण हैमरेज शॉक और सिर पर हेड इंजरी के कारण कोमा में जाने से हु...

13 साल के बच्‍चे ने झगड़े के बाद पहले अपने दोस्‍त को किया किडनैप, फिर कर दी हत्या: पुलिस 

Image
किशोर ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्‍त को पत्थर से मार दिया है. (प्रतीकात्‍मक) नई दिल्‍ली : दिल्‍ली (Delhi) के रोहिणी इलाके में 13 साल के एक बच्‍चे ने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने आठ साल के दोस्‍त का अपहरण कर उसकी हत्‍या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है. साथ ही पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़ित के मध्‍य कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था. उस घटना के बाद से ही आरोपी बदला लेने की फिराक में था. शनिवार दोपहर को पीड़ित के लापता होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. परिवार ने अपने लड़के को उसके दोस्‍त के घर के बाहर खेलते देखा था.  यह भी पढ़ें अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में वे बच्‍चे को नहीं ढूंढ सके, हालांकि जब उन्‍होंने उसके 13 साल के दोस्‍त से पूछताछ की तो सच्‍चाई सामने आई. उन्‍हें पता चला कि उसे जंगल में ले जाकर मार दिया गया है.  पीड़ित की मां के बयान के आधार पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और 13 साल के बच्‍चे से पूछताछ की गई. पुलिस उपायुक्‍त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि किशोर ने खुलासा किया कि उसने पीड़ित को पत्थर ...

मथुरा में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या, इलाके में मची सनसनी

Image
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या का मामला सामने आया है. दिन दहाड़े गोली चलने की वारदात से इलाके में दहशत छा गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रधान के सिर में तीन गोलियां मारी जिससे प्रधान रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर मोटर साईकिल सवार बदमाश फरार हो गए. यह भी पढ़ें फायरिंग और हत्‍या की इस वारदात के बाद अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने दिल्ली-आगरा हाईवे व कोकिला वन मार्ग को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि प्रधान रामवीर कैबिनेट मंत्री का नजदीकी है. मृतक मंत्री लक्ष्मीनारायण का प्रस्तावक रह चुका है. क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच की जा रही है. मामला मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की कोकिलावन चौकी क्षेत्र का है. Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%8...