SpaceX के CEO एलन मस्क को भरोसा, इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा स्टारशिप
अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने गुरुवार को कहा कि वह इस इस बात को लेकर ‘बहुत ज्यादा आश्वस्त' हैं कि उनकी नई स्पेसएक्स (SpaceX) स्टारशिप इस साल पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास स्थित बोका चीका (Boca Chica) में कंपनी की स्टारबेस फैसिलिटी में उन्होंने न्यूज मीडिया और अपने सपोटर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए। एलन मस्क ने स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने अपने सुपर हेवी रॉकेट के लिए ‘रैप्टर 2' इंजन डेवलप करने में कठिनाइयों का सामना किया है। यह एक नेक्स्ट-जेनरेशन री-यूजेबल लॉन्च बूस्टर है, जिसे स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण इंजनों के थ्रस्टर चैंबर्स के अंदर समस्या आ रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि ‘हम इसे सॉल्व करने के बहुत करीब हैं।' अगले महीने तक एक सप्ताह में लगभग सात-आठ इंजनों का प्रोडक्शन बढ़ाने और साल के आखिर तक हर महीने एक नई स्टारशिप और बूस्टर का प्रोडक्शन करने की उम्मीद है। एलन मस्क ने यह भी वि...