Posts

Showing posts with the label NavjotSinghSidhu

भगवंत मान को 'केजरीवाल की कठपुतली' बताने के बाद पलटे नवजोत सिद्धू, तारीफ में बोली बड़ी बात

Image
सिद्धू ने की भगंवत मान की तारीफ चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की तारीफ करते नजर आए. भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी लाइनों से ऊपर उठेंगे और राज्य में माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन करेंगे. आप के पूर्व नेताओं कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद सिद्धू की यह तारीफ सामने आई है.  यह भी पढ़ें सिद्धू एक वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ में कहते हैं कि "मैं उसे यानी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को अपना छोटा भाई मानता हूं. वह एक ईमानदार आदमी है. मैंने उस पर कभी उंगली नहीं उठाई. अगर वह इसके (माफिया) के खिलाफ लड़ता है, तो मेरा समर्थन उसके साथ है; मैं पार्टी लाइनों से ऊपर उठूंगा क्योंकि यह लड़ाई है पंजाब के अस्तित्व की है." Pb Govt is acting like @ArvindKejriwal 's puppet… Police action against @DrKumarVishwas & @LambaAlka ji shows that it is being used to silence his critics… Congress stands firmly with...

"पंजाब में जंगल राज है": AAP पर निशाना साधते हुए बोले नवजोत सिंह सिद्धू

Image
सिद्धू ने AAP सरकार पर उठाए सवाल लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप (AAP) सरकार पर हमला बोला. सिद्धू ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह "जंगल राज" है, क्या कानून और व्यवस्था के अलावा कोई अन्य प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए. दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में सिद्धू परिवार को सांत्वना देने के लिए लुधियाना पहुंचे थे, तब उन्होंने आप की जमकर आलोचना की. यह भी पढ़ें इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी. कोई भी कानून-व्यवस्था से नहीं डरता, यह जंगल राज है. दिनदहाड़े हत्याएं की जा रही हैं." अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के प्रति जवाबदेह लोग गुजरात में जाकर चरखा कताई कर रहे है.  "पंजाब के लोगों पर हर दिन हमले होते हैं. गुरदासपुर में चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. लुधियाना में भी हत्या हुई थी,...

33 साल पुराने केस में नवजोत सिद्धू की सजा बढ़ाने की पुनर्विचार याचिका पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित

Image
नवजोत सिद्धू की सजा बढ़ाने की पी‍ड़‍ित परिवार की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा नई दिल्‍ली : Road rage case:सुप्रीम कोर्ट ने 33 साल पुराने रोड रेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu )की सजा बढ़ाने की पी‍ड़‍ित परिवार की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. SC ने  सभी पक्षों की दलीलें सुनने को बाद फैसला सुरक्षित रखा.   सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  यह तय करेगा कि सिद्धू की सजा बढ़ाई जाए या नहीं. इससे पहले, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं थीं जब SC ने साधारण चोट की बजाए गंभीर अपराध की सजा देने की याचिका पर सिद्धू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.  दरअसल, पीड़ित परिवार ने याचिका दाखिल कर रोड रेज केस में साधारण चोट नहीं, बल्कि गंभीर अपराध के तहत सजा बढ़ाने की मांग की है. इससे पहले] सुप्रीम कोर्ट ने साधारण चोट का मामला बताते हुए सिर्फ ये तय करने का फैसला किया था कि क्या सिद्धू को जेल की सजा सुनाई जाए या नहीं.  यह भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशेष पीठ में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजय किशन कौल के सामने प...

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने माना, अमरिंदर सिंह को 'बचाना' गलती थी: सूत्र 

Image
सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को लेकर बैठक में अपनी बात रखी. (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) को पार्टी की राज्य इकाई के भीतर उनके खिलाफ बढ़ते हुए गुस्‍से के बावजूद बचाना एक गलती थी. सूत्रों ने NDTV को इस बारे में बताया है. कांग्रेस ने पिछले हफ्ते पांच राज्यों के चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन पर मंथन के लिए रविवार को करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक की थी. कांग्रेस अपने दम पर जिन तीन राज्‍यों में शासन कर रही थी, उसमें से उसने एक को खो दिया है.   यह भी पढ़ें सूत्रों ने कहा कि बैठक में जब एक वरिष्ठ नेता ने पिछले साल के आखिर में अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के समय पर सवाल उठाया तो सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि इसके लिए उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सिंह को लंबे समय तक बचाया.   गांधी परिवार ने की इस्तीफे की पेशकश, जैसा कि NDTV ने पहले ही दी थी खबर गांधी परिवार के नेतृत्‍व प...

"केजरीवाल ने कहा ..." : नवजोत सिद्धू ने बताया कि 'आप' में शामिल होने की बात क्यों हुई विफल?

Image
आप प्रमुख केजरीवाल को 'असुरक्षित' बताते हुए सिद्धू ने कहा, 'केजरीवाल नहीं चाहते थे कि मैं विधायक का चुनाव लड़ूं. उन्होंने कहा कि आप प्रचार करें, हम आपकी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे, उन्हें मंत्री बनाएंगे.' सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी पार्टी के नेताओं दुर्गेश पाठक और संजय सिंह को उनके घर भेजा. उन्होंने कहा कि "मैं उनसे नहीं मिला. मेरी पत्नी ने आग्रह किया कि आपको मिलना चाहिए. मैंने उनसे मुलाकात की और उनसे पूछा, 'आपके पास क्या है? क्या मुझे राज्यसभा छोड़ देना चाहिए? क्या आपके पास राज्यसभा के लिए जगह है?'" सिद्धू एक बैठक के बाद केजरीवाल के पास गए. उन्हें बताया गया कि उनकी भूमिका केवल प्रचार करने की होगी. सिद्धू ने कहा, "कल्पना कीजिए, एक चार बार का सांसद उनके पास जाता है और कहता है कि मैं पंजाब के लिए आया हूं. और फिर छोटेपुर (आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था) कहते हैं कि भगवंत (मान) ने उन्हें बताया (सही है या गलत, छोटेपुर बताएंगे) कि सिद्धू आए तो हमारा बाजार बंद हो जाएगा." उनके कांग्रेस में शामिल...

नवजोत सिंह सिद्धू हो या जो भी मुख्यमंत्री बने बस बात सुन ले, मान ले: नवजोत कौर सिद्धू

Image
हमने पिछले 18 साल में अमृतसर में बहुत काम किया है. चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में इस बार के चुनाव को आसान बताया और कहा कि शहर के लोग बिक्रम सिंह मजीठिया से घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा, "इस बार का चुनाव बहुत आसान लग रहा है, लोग सड़कों पर रोक रोक कर कह रहे हैं कि प्लीज हमको ज्वाइन करवा लो. शहर के लोग मजीठिया से घबराए हुए हैं और हम को कह रहे हैं कि हम आपके साथ और मेहनत करेंगे हमको अपनी पार्टी ज्वाइन करवाओ." यह भी पढ़ें उन्होंने दावा किया कि, "लोग कह रहे हैं कि हम नहीं चाहते की एक Drugs लॉर्ड आकर हमारे बच्चों को Drugs में डाले. आज के समय में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, इसलिए लोगों को लग रहा है कि या तो बच्चे बाहर जाएंगे या फिर Drugs के चक्कर में पड़ कर बर्बाद हो जाएंगे." वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे नवजोत सिद्धू, पंजाब में सीएम चेहरे के लिए कांग्रेस ले रही लोगों की राय सिद्धू ने कहा, "मुझे रोजाना 4000 मैसेज आ रहे हैं, जिसमें से 1500 मैसेज मजीठा से ...

नवजोत सिंह सिद्धू को झटका, पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी कांग्रेस

Image
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को झटका देते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अफवाहों को सही साहित करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी राज्य विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister Face) के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी. दरअसल, पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पार्टी "संयुक्त नेतृत्व" के तहत चुनाव लड़ेगी.  यह भी पढ़ें 'पुलिसवाले की पैंट गीली' बयान पर विवाद, पुलिस अधिकारी ने सिद्धू को भेजा मानहानि का नोटिस इसका उद्देश्य राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करना और पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को रोकना है. पंजाब में पार्टी के शीर्ष चेहरे विभिन्न समुदायों से आते हैं, जिसका उद्देश्य सभी चुनावी रूप से महत्वपूर्ण समूहों के वोट बैंक में टैप करके संख्या को मजबूत करना है. बता दें कि मुख्यमंत्री चरणसिंह चन्नी दलित समुदाय से आते हैं, राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू एक जाट सिख हैं, चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख जाखड़ एक जाट हैं और दो उपमुख्यमंत्री सुखजि...

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'