Posts

Showing posts with the label DeepinderGoyalZomato

पुलिसकर्मी की SUV से टक्कर में हुई थी Zomato के डिलिवरी मैन की मौत, कंपनी परिवार को देगी 10 लाख का मुआवजा

Image
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने परिवार को इंश्योरेंस के 10 लाख रुपए देने की घोषणा की. नई दिल्ली: Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने आज Zomato के फूड डिलीवरी मैन सलिल त्रिपाठी की मौत पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके परिवार को कंपनी हर मुमकिन सहयोग प्रदान करेगी. साथ ही कंपनी मृतक की पत्नी को नौकरी और परिवार को इंश्योरेंस के 10 लाख रुपए देगी. गौरतलब है कि नई दिल्ली में बीते शनिवार की रात को कथित तौर पर नशे में एक पुलिस कांस्टेबल की SUV ने ​सलि​ल त्रिपाठी की बाइक को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद सलि​ल की मौत हो गई थी. गोयल ने ट्वीट किया, "दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हमारे डिलीवरी पार्टनर सलिल त्रिपाठी की मौत से हम बेहद दुखी हैं. हम परिवार को इससे उबरने में मदद करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं." यह भी पढ़ें Zomato के संस्थापक के ट्विटर बयान में कहा गया है कि उनकी टीम दुर्घटना की रात से परिवार के साथ अस्पताल में है, और वे 10 लाख के बीमा अनुदान के साथ परिवार की मदद कर रहे हैं. उनकी टीम ने सलिल त्रिपाठी के अंतिम संस्कार सहित उनके कुछ खर्चों को कवर कर...