Posts

Showing posts with the label KarnatakaHijabBan

कर्नाटक हाईकोर्ट में छात्राओं के वकील ने कहा- जब केंद्रीय विद्यालय में हिजाब की इजाजत तो राज्य के स्कूलों में क्यों नहीं?

Image
हिजाब विवाद पर आज कर्नाटक उच्च न्यायालय में छह छात्रों की एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई जारी है... बेंगलुरु: कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध पर विवाद के बीच 10वीं कक्षा तक के स्कूल आज फिर से खोल दिए गए. हालांकि, कक्षा 11 और 12 बुधवार तक बंद हैं क्योंकि प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने बुधवार तक 11वीम और 12वीं के क्लास बंद रखने के निर्देश दिए हैं. पिछले दिनों एक प्रतिबंध के बाद राज्य में मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं के दौरान हिजाब पहनने से रोक दिया गया था. छात्राओं के वकील दिगंबर कामत ने कहा- मैं केवल सरकारी आदेश को चुनौती नहीं दे रहा हूं, बल्कि एक सकारात्मक निर्देश चाहता हूं, जिसके तहत मुझे यूनिफार्म के रंग का हिजाब पहनने की इजाजत मिले. कामत ने सरकारी आदेश पढ़ते हुए कहा, छात्राओं को एकता, समानता और सार्वजनिकव्यवस्था के हित में यूनिफार्म पहननी चाहिए. इस पर एडवोकेट जनरल ने कहा कि ये अनुवाद ठीक नहीं है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : कर्नाटक में हिजाब को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. हिजाब पर बैन के खिलाफ अपील करने वाली छात्रों के व...

हिजाब विवाद : कर्नाटक पुलिस ने तीन कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला, युवक पर हमले के बाद उठाया कदम

Image
बेंगलुरु: कॉलेज परिसर और कक्षाओं में हिजाब पहनने की मुस्लिम छात्रों की मांग को लेकर जारी तनाव के बीच कर्नाटक के तीन शहरों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने उडुपी, चित्रदुर्ग और डोड्डाबल्लापुरा में यह मार्च किया. कर्नाटक पुलिस ने यह कदम युवक पर हमले के बाद उठाया. सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के दावणगेरे की एक घटना ने यहां तनाव बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई कर दी थी. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल हुए दिलीप मालागिमाने का अस्पताल में इलाज चल रहा है, मामला दर्ज कर लिया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें अगले आदेश तक क्लास में स्कार्फ और हिजाब पर रोक : कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश पुलिस ने कहा कि समूह ने युवक पर उसके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमला किया था क्योंकि यह उन्होंने अनुचित और भावनाओं को आहत करने वाला लगा था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है. इससे पहले कल कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया कि वह सोमवार को हिजाब प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली ...