"प्रशांत किशोर से निराश": गोवा तृणमूल प्रमुख ने इस्तीफे से किया इनकार
तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच कुछ वक्त से दरार की अटकलें लग रही हैं.(फाइल फोटो) पणजी : गोवा के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख किरण कंडोलकर (Goa Trinamool Congress chief Kiran Kandolkar) ने दावा किया कि उनके राजनीतिक सलाहकार I-PAC (Indian Political Action Committee) ने पिछले सप्ताह हुए विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के बाद पार्टी उम्मीदवारों को छोड़ दिया. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंडोलकर ने कहा कि वह TMC की गोवा इकाई के प्रमुख के पद को नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन आई-पैक और प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की टीम से नाराज थे. यह भी पढ़ें तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच पिछले कुछ वक्त से दरार की अटकलें लग रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आई-पैक ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मदद की थी. बिहार : नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से सियासी हलचल, मायने पूछने पर CM ने हंसकर दिया ये जवाब उन्होंने दावा किया कि गोवा में तृणमूल के ज्यादातर उम्मीदवारों ने महसूस किया कि उन्हें आई-पैक ने छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, " तृणमूल की ओर से चुना...