सब्ज़ियों की कीमतों में वृद्धि ने बिगाड़ा 'किचन' का बजट, 87% भारतीय प्रभावित : सर्वे
प्रतीकात्मक फोटो नई दिल्ली : Vegetables Prices: पिछले महीने से लगातार बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमत ने भारत के हर 10 में से 9 घरों को परेशान किया है. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सर्वेक्षण करवाने वाली संस्था ‘‘लोकल सर्किल्स'' का कहना है कि उसे भारत के 311 जिलों में रहने वाले नागरिकों से 11,800 प्रतिक्रियाएं मिलीं. संस्था का दावा है कि मार्च से बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमतों से लगभग 87 प्रतिशत भारतीय परिवार 'प्रभावित' हैं.लोकल सर्किल्स ने कहा, ''सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि पिछले महीने कुछ सब्ज़ियों की कीमतें आसमान छू गई थीं.''सर्वे में भाग लेने वाले 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे सब्ज़ियों की कीमतों में 25% से अधिक वृद्धि को अनुभव कर रहे हैं. 36 प्रतिशत लोगों ने माना कि पिछले महीने की तुलना में इस महीने वे सब्ज़ियों की समान मात्रा के लिए '10-25 प्रतिशत अधिक' का भुगतान कर रहे हैं, जबकि अन्य 14 प्रतिशत ने कहा कि वे '0 से 10 प्रतिशत अधिक' का भुगतान कर रहे हैं. यह भी पढ़ें करीब 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्हें '25-50 प्रतिशत...