हमें नहीं लगता कि यूक्रेन मामले में रूस के खेमे में है भारत : NDTV से बोलीं अमेरिका की शीर्ष दूत
नई दिल्ली : Ukraine Russia conflict: अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को लेकर विचार व्यक्त किए हैं. भारत में अमेरिका की दूतावास प्रमुख पैट्रिशिया लासिना ने कहा कि उन्हें अमेरिका यह नहीं मानता कि भारत इस मामले में रुस के 'खेमे' में है. चीफ ऑफ द यूएस मिशन टु इंडिया लासिना ने कहा कि अमेरिका इस बात को समझता है कि भारत के रूस के साथ संबंध, रूस के अमेरिका के साथ संबंधों से बहुत अलग हैं. यह भी पढ़ें बातचीत मे दौरान लासिना ने एक Axios रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत और यूएई में अपने अमेरिकी समकक्षों को सूचित करने के लिए उस संदेश (cable) ले लिया है जिसमें कहा गया है कि यू्क्रेन को लेकर इन देशों की तटस्थता इन्हें रूस के कैंप में रखती है. उन्होंने कहा, 'मेरे पास केवल वही रिपोर्टिंग हैं जो Axios से आपके पास है. इसलिए मैं निजी तौर पर यह नहीं जाती...लेकिन मैं कह सकती हैं कि अमेरिका यह नहीं मानता है कि भारत, रूस के खेमे में है. ' उन्होंने कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर अनुचित, गैरन्यायोचित ह...